• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 29, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

अंडर 19 वर्ल्ड कप: कौन हैं सचिन धास और उदय सहारन, जिन पर है अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप लाने की जिम्मेदारी

अंडर-19 क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जीत फतह की और फाइनल में पहुंची। पहले 12 ओवर भारत के लिए बेहद कठिन रहे जिसमें, टीम ने 32 रन में अपने चार विकेट खो दिए थे। 

Kiran rautela by Kiran rautela
7 February 2024
in खेल, भारत
0
अंडर 19 वर्ल्ड कप: कौन हैं सचिन धास और उदय सहारन, जिन पर है अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप लाने की जिम्मेदारी
Share on FacebookShare on Twitter

मंगलवार का दिन भारत के लिए खास रहा। जब अंडर-19 क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जीत फतह की और फाइनल में पहुंची। पहले 12 ओवर भारत के लिए बेहद कठिन रहे जिसमें, टीम ने 32 रन में अपने चार विकेट खो दिए थे।

लेकिन फिर कप्तान उदय सहारन और सचिन धास ने कमान संभाली और अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से मेजबान साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दोनों की जोड़ी ने भारत के लिए नाबाद 171 रन बनाए और फाइनल में एंट्री दिलाई। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड उदय सहारन के नाम रहा। लेकिन सचिन धास की गूंज हर तरफ है। सचिन धास ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम के अनुरूप अपना प्रदर्शन दिया और विरोधियों के दांत खट्टे कर दिए। क्रीज पर 121 मिनट गुजारते हुए सचिन ने 11 चौके और एक छक्के लगाए और 47 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

आइए जानते हैं सचिन धास और उदय सहारन के बारे में, जो बने सेमीफाइनल के सुपरस्टार..

कौन हैं सचिन धास

अंडर-19 क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप में प्रवेश करने के साथ ही सचिन धास लाइमलाइट पर आ गए हैं। सेमीफाइनल में सचिन, टीम के लिए बजरंगबली बनकर आए और हारी बाजी जीत गए।

महाराष्ट्र से हैं सचिन धास

सचिन धास महाराष्ट्र के बीड से ताल्लुक रखते हैं। सच‍िन, पुणे में एक अंडर-19 टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करके चमके थे। यहां तक कि उस समय उनके छक्के से आयोजक इतने हैरान हुए थे उनके बैट में जांच की गई। सचिन के पिता संजय धास ने सचिन तेंदुलकर के नाम पर उनका नाम रखा। एक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में सचिन के पिता ने कहा था कि बचपन से ही वो अपने बेटे को क्रिकेटर बनाना चाहते थे और इसीलिए बेटे का नाम सचिन रखा।

उदय सहारन के बारे में जानें 

उदय सहारन अंडर 19 के कप्तान हैं। साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ बेनोनी में सेमीफाइनल मैच में उदय प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में कप्तान उदय सहारन ने 81 रनों का स्कोर बनाया। अब भारत का मुकाबला 11 फरवरी को पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया के साथ हो सकता है।

उदय सहारन राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 8 सितंबर 2004 में हुआ था। उदय ने 11 साल की उम्र में बैट थाम लिया था। एक बातचीत में उदय ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के साथ अपनी क्रिकेट की कोचिंग भी जारी रखी। उदय अभी बठिंडा के एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर के स्टूडेट हैं। उदय ने 11 साल की उम्र में जिला क्रिकेट एसोसिएशन फाजिल्का की तरफ से खेला था।

 

 

Tags: #INDvSA#U19WorldCupsachin dassachin dhassachin dhas battingsachin dhas bheedsachin dhas newssachin dhas u19 playersachin dhas uday saharan partnershipsachin dhas और uday saharan के तूफानी शतकsaharanuday saharanuday saharan battingWho is sachin dhasWho is Uday Saharanअंडर-19 क्रिकेट टीम
Previous Post

पीएम मोदी ने एकबार फिर नेहरू को कोट करते हुए कहा कि कांग्रेस आरक्षण की जन्मजात विरोधी

Next Post

Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को सरकार GST डिमांड में दे सकती है बड़ी राहत, IFIE के कॉन्क्लेव के बाद हो सकता है ये बदलाव

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, 20वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान - Panchayati Times
खेल

IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, 20वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान

27 November 2026
INDIA गठबंधन की बैठक से दूर रहेंगी सुप्रिया सुले, बताई कारण - Panchayati Times
भारत

INDIA गठबंधन की बैठक से दूर रहेंगी सुप्रिया सुले, बताई कारण 

27 November 2026
परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव - Panchayati Times
भारत

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव

27 November 2026
FIDE वर्ल्ड चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच 60 चालों तक चला मुकाबला ड्रॉ, स्कोर 1.5-1.5 - Panchayati Times
खेल

FIDE वर्ल्ड चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच 60 चालों तक चला मुकाबला ड्रॉ, स्कोर 1.5-1.5

27 November 2026
UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा - Panchayati Times
भारत

UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

26 November 2026
26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी - Panchayati Times
जुर्म

26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी

26 November 2026
Next Post
Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को सरकार GST डिमांड में दे सकती है बड़ी राहत, IFIE के कॉन्क्लेव के बाद हो सकता है ये बदलाव

Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को सरकार GST डिमांड में दे सकती है बड़ी राहत, IFIE के कॉन्क्लेव के बाद हो सकता है ये बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (248)
  • खेल (612)
  • जुर्म (351)
  • दुनिया (363)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (143)
  • पंचायत (337)
  • बिज़नेस (314)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,870)
  • मनोरंजन (328)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (209)
  • स्वास्थ्य (102)

Recent News

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट - Panchayati Times

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट

27 November 2026
IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, 20वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान - Panchayati Times

IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, 20वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान

27 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved