• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पीएम मोदी ने एकबार फिर नेहरू को कोट करते हुए कहा कि कांग्रेस आरक्षण की जन्मजात विरोधी

पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। उन्होंने एकबार फिर पंडित जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। उन्होंने SC/ST के लिए मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 February 2024
in भारत
0
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण की जन्मजात विरोधी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण की जन्मजात विरोधी

Share on FacebookShare on Twitter

पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। उन्होंने एकबार फिर पंडित जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। उन्होंने SC/ST के लिए मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं उन्हें ध्यान से सुन रहा था। मैं सोच रहा था कि आजादी मिली कैसे, इतना बोलने की आजादी मिली कैसे। दो स्पेशल कमांडर उस दिन नहीं थे, इसलिए भरपूर फायदा खड़गे जी ने उठाया। खड़गे जी को चौके-छक्के मारने पर मजा आ रहा था। उन्होंने एनडीए को 400 सीटों को आशीर्वाद दिया। उनका आशीर्वाद सिर आंखों पर।

कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी: पीएम मोदी

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी। कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है। जब सोच पुरानी हो गई है तो उन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है। देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दिनों तक राज करने वाला दल, ऐसी गिरावट. हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं।

मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि कांग्रेस पार्टी सोच से भी ऑउटडेटेड हो गई है। जब सोच ही ऑउटडेटेड हो गई है, तो इन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है। देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दशकों तक देश पर राज करने वाले दल का ऐसा पतन! हमें खुशी नहीं हो रही बल्कि हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं।

देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिए जा रहे: पीएम मोदी

जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था, जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से आई सरकारों को रातों-रात बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने अखबारों पर भी ताले लगाने की कोशिश की थी, अब देश को तोड़ने का नैरेटिव उस कांग्रेस ने गढ़ना शुरू कर दिया है। अब देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं।

जिस कांग्रेस ने OBC को पूरी तरह कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न के योग्य नहीं माना, केवल अपने परिवार को भारत रत्न देते रहे। वो अब हमें उपदेश दे रहे हैं, वो अब हमें सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रहे हैं।

सब जानते हैं कि आजादी के बाद भी देश में गुलामी की मानसिकता को किसने बढ़ावा दिया। अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे, तो अंग्रेजों की बनाई दंड संहिता कांग्रेस ने क्यों नहीं बदली।

कांग्रेस ने नैरेटिव फैलाया, जिसका परिणाम हुआ कि भारत की संस्कृति और संस्कारों को मानने वाले लोगों को बड़े हीन भाव से देखा जाने लगा। इस प्रकार हमारे अतीत के साथ अन्याय किया गया। इसका नेतृत्व कहां होता था, ये दुनिया भलीभांति जानती है।

राष्ट्रपति जी ने अपने अभिभाषण में विस्तार से 4 सबसे बड़ी जातियों के विषय में हम सबको संबोधित किया था। ये 4 जातियां हैं – युवा, नारी, गरीब और हमारे अन्नदाता। हम जानते हैं कि इनकी समस्याएं और सपने एक समान है। इन चारों वर्गों की समस्याओं के समाधान के रास्ते भी एक समान ही हैं।

एक बार नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें लिखा था कि “मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता और खासकर नौकरी में आरक्षण तो कतई नहीं। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं जो अकुशलता को बढ़ावा दे, जो दोयम दर्जे की तरफ ले जाए।” इसी के आधार पर मैं कहता हूं कि कांग्रेस आरक्षण की जन्मजात विरोधी है।

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के SC/ST, OBC को सात दशकों तक उनके अधिकारों से वंचित रखा

नेहरू जी कहते थे कि अगर SC/ST, OBC को नौकरी में आरक्षण मिला तो सरकारी कामकाज का स्तर गिर जाएगा। आज जो ये आंकड़े गिनाते हैं, उसका मूल यहीं है। अगर उस समय सरकार में भर्ती हुई होती, तो वो प्रमोशन के बाद आगे बढ़ते और आज यहां पहुंचते। नेहरू जी ने जो कहा वो कांग्रेस के लिए हमेशा से पत्थर की लकीर होता है। दिखावे के लिए आप कुछ भी कहें, लेकिन आपकी सोच ऐसे कई उदाहरणों से सिद्ध होती है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के SC/ST, OBC को सात दशकों तक उनके अधिकारों से वंचित रखा।

#live। आर्टिकल 370 को निरस्त किया तब जाकर इतने दशकों के बाद पिछड़े वर्ग को वो अधिकार मिले जो देश के बाकी लोगों को पहले से मिले हुए थे। @narendramodi#Budget2024 @PMOIndia #RajyaSabha pic.twitter.com/JnuQrYLbo4

— SansadTV (@sansad_tv) February 7, 2024

बाबा साहब के विचारों को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी: पीएम मोदी

हमने अनुच्छेद 370 को निरस्त किया, तब जाकर वहां के SC/ST, OBC को वो अधिकार मिले, जो देश के लोगों को वर्षों से मिले हुए थे। SC/ST और OBC को बड़ी भागीदारी देने में कांग्रेस और साथियों को हमेशा परेशानी रही है। बाबा साहब के विचारों को खत्म करने में कोई कसर इन्होंने नहीं छोड़ी। उनको भारत रत्न भी देने की तैयारी नहीं थी, वो भी जब भाजपा के समर्थन से दूसरी सरकार बनी तो बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया।

कांग्रेस के एक मार्गदर्शक अमेरिका में बैठे हुए हैं। जो कांग्रेस परिवार के बहुत करीबी हैं। उन्होंने अभी-अभी संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के योगदान को छोटा करने का भरपूर प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दिया जवाब, पीएम ने नेहरू पर लगाया था भारतीयों को आलसी कहने का आरोप

उच्च शिक्षा में आज SC विद्यार्थियों का नामांकन 44% बढ़ा है। उच्च शिक्षा में ST विद्यार्थियों का नामांकन 65% बढ़ा है। OBC विद्यार्थियों के नामांकन में 45% की बढ़ोतरी हुई है। जब मेरे गरीब, दलित, पिछड़े, वंचित और आदिवासी परिवार के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे, तो समाज में एक नया वातावरण पैदा होगा।

मोदी की गारंटी का दौर है, नए भारत की भोर। आउट ऑफ वारंटी चल रही दुकानें, खोजें अपनी ठौर।।

Tags: नेहरूपंडित जवाहर लाल नेहरूपीएम मोदीराज्यसभाराष्ट्रपति के अभिभाषण
Previous Post

शरद पवार अपनी NCP के लिए क्या नाम चुनेंगे? दिग्गज नेता आज लेंगे फैसला!

Next Post

अंडर 19 वर्ल्ड कप: कौन हैं सचिन धास और उदय सहारन, जिन पर है अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप लाने की जिम्मेदारी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत - Panchayati Times
भारत

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत

17 October 2026
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में - Panchayati Times
भारत

लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में

17 October 2026
Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

13 October 2026
Next Post
अंडर 19 वर्ल्ड कप: कौन हैं सचिन धास और उदय सहारन, जिन पर है अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप लाने की जिम्मेदारी

अंडर 19 वर्ल्ड कप: कौन हैं सचिन धास और उदय सहारन, जिन पर है अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप लाने की जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (236)
  • खेल (595)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (302)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,839)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,157)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट - Panchayati Times

FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट

17 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved