• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

मोदी सरकार के कार्यकाल को किसानों के खिलाफ क्रूरता, बर्बरता, दमन और दंशकाल के रूप में जाना जाएगा: रणदीप सिंह सुरजेवाला

कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा संसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज किसानों के मुद्दे पर प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब भी इतिहास लिखा जाएगा, तब मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल को किसानों के खिलाफ क्रूरता, बर्बरता, दमन और दंशकाल के रूप में जाना जाएगा। 

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 February 2024
in भारत
0
35% से अधिक किसान PM किसान सम्मान निधि से वंचित: सुरजेवाला - Panchayati Times

35% से अधिक किसान PM किसान सम्मान निधि से वंचित: सुरजेवाला

Share on FacebookShare on Twitter
कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा संसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज किसानों के मुद्दे पर प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब भी इतिहास लिखा जाएगा, तब मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल को किसानों के खिलाफ क्रूरता, बर्बरता, दमन और दंशकाल के रूप में जाना जाएगा।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आगे कहा कि आज, भाजपा की केंद्र सरकार तथा हरियाणा-राजस्थान-उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने देश की राजधानी दिल्ली को एक ‘पुलिस छावनी’ में तब्दील कर रखा है, जैसे कि किसी दुश्मन ने दिल्ली की सत्ता पर हमला बोल दिया हो। दिल्ली के चौतरफा, खासतौर हरियाणा और दिल्ली बॉर्डर पर मंजर क्या हैः-

18 जुलाई, 2022 को तीन काले कानून वापस लेने के बाद, मोदी सरकार ने किसानों से MSP के लिए कानून बनाने का वादा किया था।

ऐसे में किसान मोदी सरकार से इस वादे की गारंटी क्यों न मांगे?

: कांग्रेस महासचिव @rssurjewala जी pic.twitter.com/mubzzqSVRr

— Congress (@INCIndia) February 13, 2024

1. सोनिपत में कुंडली और बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर पर सीमेंट के बैरिकेड, रोड-रोलर व कंटेनर्स लगा उन्हें सील कर दिया गया है। यही हाल यूपी और राजस्थान बॉर्डर का भी है।
2. जहाँ दिल्ली की चौतरफा ‘किलेबंदी’ की गई है, वहाँ सड़कों पर ‘‘कीलें-बंदी’’ कर दी गई है। दूर तक सड़कों पर बड़ी-बड़ी नश्तर और कीलें बिछा दी गई हैं।
3. यही नहीं, हरियाणा की भाजपा सरकार ने ही रतिया और बुडलाडा रोड के बीच दस फीट गहरी और पंद्रह फीट चौड़ी खाई खोद दी है। हाँसी, हरियाणा के निकट मैय्यड़ टोल पर बड़े-बड़े गढ़े खोद दिए गए हैं, तथा सीमेंट बैरियर लगा सीमेंट भर पक्की दीवार लगा दी गई है। यही हाल कैथल, हरियाणा में है, जहाँ खाई खोद कर सीमेंट बैरिकेड्स व कंटेनर लगा दिए गए हैं।
4. पंजाब व हरियाणा के बीच घग्घर नदी के पुल पर लोहे की बड़ी-बड़ी कीलें और नश्तर, कंटीली तारबंदी, बड़े-बड़े सीमेंट के पिलर्स और पुराने वाहनों की चेसियाँ लगा सारी सड़क बंद कर दी गई है।
5. लगभग पूरे हरियाणा-पंजाब में सभी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, वह भी तब जब बोर्ड एग्ज़ाम बिल्कुल सर पर हैं। दिल्ली के चारों तरफ के जिलों में मौखिक हिदायत दी गई है कि किसी किसान के ट्रैक्टर में दस लीटर से ज्यादा डीज़ल न डालें। मध्य प्रदेश सरकार ने कनार्टक व दूसरे प्रांतों से आ रहे किसानों को ट्रेन से उतारकर गिरफ्तार कर लिया है।
6. चौतरफा ज़ुल्म का आलम है। अन्नदाता किसान की न्याय की हुंकार से डरी मोदी सरकार एक बार फिर सौ साल बाद अंग्रेज द्वारा दमनकारी 1917 के बिहार के चंपारण किसान आंदोलन, 1918 के गुजरात के खेड़ा किसान आंदोलन, 1920-21 के अवध के किसान आंदोलन के दमन की कहानी दोहरा रही है।
यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन : दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र सरकार से पूछा ये सवाल:-
1. क्या देश का अन्नदाता किसान न्याय मांगने देश की राजधानी दिल्ली में नहीं आ सकता? क्या किसान को दिल्ली की परिधि के सौ किलोमीटर तक भी आने की आजादी नहीं है?
2. क्या सरकार यह मानती और सोचती है कि किसान दिल्ली की सत्ता पर आक्रमण करने आ रहा है या फिर जबरन सत्ता पर कब्जा करना चाहता है? यदि हाँ, तो सरकार सामने आकर सबूत दे कि यह दिल्ली की सत्ता के तख्तापलट की कोशिश है। यदि नहीं, तो फिर देश की राजधानी को पुलिस और पैरामिलिटरी की छावनी में बदलने का क्या कारण है?
3. देश का अन्नदाता प्रधानमंत्री और देश की सरकार से न्याय न मांगे, तो कहाँ जाए? तो क्या अब न्याय मांगने का कोई और रास्ता या तरीका है? यदि हाँ, तो सरकार बताए ताकि किसान वो दरवाजा खटखटा सके।
4. जब किसान आंदोलन पूरी तरह शांतिप्रिय है, तथा जब सालों तक चला पिछला किसान आंदोलन भी शांतिप्रिय था, तो फिर किसान की राह में ‘‘कीलें-बंदी’’क्यों, कंटीले तार क्यों, सीमेंट के बोल्डर और कंटेनर क्यों, सड़कों में खुदी खाईयाँ क्यों, किसानों के पुलिस और पैरामिलिटरी में भर्ती सिपाहियों की संगीनों और बंदूकों के मुँह किसानों की छातियों की ओर क्यों?
5.  क्या भारत के हुक्मरान को देश की मिट्टी का दर्द, आत्महत्या करते अन्नदाता की वेदना और कराहते हुए हिंदुस्तान की आवाज सुनाई नहीं देती?

Tags: रणदीप सिंह सुरजेवाला
Previous Post

Sarfira Film: दमदार फिल्म लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार, नेशनल अवॉर्ड से है लिंक; वीडियो शेयर कर बता दी रिलीज डेट

Next Post

Sandeshkhali Case: संदेशखाली में हुए यौन उत्पीड़न पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और उच्च न्यायालय ने लिए स्वतः संज्ञान

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

NEET UG Re-Exam 2026: परीक्षा से पहले जान लें ड्रेस कोड और जरूरी नियम - Panchayati Times
भारत

NEET UG Re-Exam 2026: परीक्षा से पहले जान लें ड्रेस कोड और जरूरी नियम

19 June 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान 

19 June 2026
NEET UG री-एग्जाम: टेलीग्राम पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

NEET UG री-एग्जाम: टेलीग्राम पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

19 June 2026
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2025: NDA समर्थित परिमल नाथवानी को मिली जीत - Panchayati Times
भारत

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2025: NDA समर्थित परिमल नाथवानी को मिली जीत 

18 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Next Post
संदेशखाली यौन उत्पीड़न पर उच्च न्यायालय ने लिए स्वतः संज्ञान

Sandeshkhali Case: संदेशखाली में हुए यौन उत्पीड़न पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और उच्च न्यायालय ने लिए स्वतः संज्ञान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (341)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (269)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,703)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (170)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी परीक्षा केंद्र - Panchayati Times

NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी परीक्षा केंद्र 

20 June 2026
ट्रंप के बयान पर भड़कीं इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी, दिया कड़ा जवाब  - Panchayati Times

ट्रंप के बयान पर भड़कीं इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी, दिया कड़ा जवाब  

19 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved