• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home मनोरंजन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी रही फिल्म का पोस्टर जारी किया

भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म "द प्राइड ऑफ़ भारत, छत्रपति शिवाजी महाराज" का पोस्टर का अनावरण किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
16 February 2024
in भारत, मनोरंजन
0
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी रही फिल्म का पोस्टर जारी किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी रही फिल्म का पोस्टर जारी किया

Share on FacebookShare on Twitter
भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म “द प्राइड ऑफ़ भारत, छत्रपति शिवाजी महाराज” का पोस्टर का अनावरण किया। केंद्रीय मंत्री के साथ इस फिल्म के निर्देशक संदीप सिंह भी मौजूद रहें। इस फिल्म के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज की निडरता, बहादुरी एवं उनके जीवन के अन्य पहलुओं को प्रदर्शित करेगी।
यह फिल्म निर्देशक के रूप में संदीप सिंह के पहले उच्च बजट व्यावसायिक सिनेमा में प्रवेश का भी प्रतीक है। निर्माता इस फिल्म को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, जिसमें सेट प्रामाणिक रूप से मराठा युग की महिमा और आकर्षण को दर्शाता है और अत्याधुनिक तकनीक मुगलों और अंग्रेजों से उनकी लड़ाई के साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से भी बड़े आदर्श का सार पकड़ती है। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार है कि शिवाजी महाराज पर कोई फिल्म कई भाषाओं में बनाई जाएगी, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी शामिल है। संदीप सिंह ने कहा, मुझे अपनी पहली मेगा बजट फिल्म द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए एक निर्देशक के रूप में शुरुआत करने और अपनी स्थिति बनाने में 23 साल का कठिन संघर्ष करना पड़ा। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी रही फिल्म का पोस्टर जारी किया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी रही फिल्म का पोस्टर जारी किया
फ़िल्म निर्देशक संदीप सिंह ने बताया कि मैं पांच साल से मेहनत कर रहा हूं और 2019 से स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूँ। मुझे उम्मीद है कि हमारे दर्शक हमारी फिल्म और इसमें किए गए प्रयासों की सराहना करेंगे। सिंह ने कहा, भारतीय इतिहास ने हमेशा ही मुझे खुद की तरफ आकर्षित किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के अलावा इस दुनिया में कोई बड़ा महाराज नहीं हो सकता। वे महाराजों के भी महाराज थे। छत्रपति शिवाजी महाराज की आज भी सत्ता पर पकड़ की प्रासंगिकता के बारे में बात करते हुए, संदीप सिंह ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज को उनके बड़े होने से बहुत पहले ही राजा के रूप में ताज पहनाया गया था। अपनी उम्र के हिसाब से, वे बेहद तेज और बुद्धिमान थे और ताज के साथ आने वाली जिम्मेदारी को बखूबी निभाते थे। उनका छोटा कद उनकी आंतरिक बहादुरी और ताकत की कम आँकता था, जबकि उनका तीव्र दिमाग दुश्मनों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अद्वितीय रणनीतियों के साथ आता था।
छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी रही फिल्म का पोस्टर
छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी रही फिल्म का पोस्टर
उदाहरण के लिए, उन्होंने जानबूझकर पश्चिमी घाट के कठिन इलाकों का इस्तेमाल लड़ाई लड़ने के लिए किया, क्योंकि इसमें ऊबड़-खाबड़ घाट थे। दुश्मन के लिए उस क्षेत्र तक पहुँच पाना मुश्किल था। उनके जीवन की कहानी से सीखने के लिए बहुत कुछ है। शासक के बारे में सारी जानकारी मराठा क्षेत्र तक ही सीमित है। मैं चाहता हूँ कि दुनिया एक राजा के रूप में उनकी उपलब्धियों के बारे में जाने। इसके अलावा, मैं वास्तव में आश्चर्यचकित हूँ कि आज तक छत्रपति शिवाजी महाराज पर कोई हिंदी फिल्म नहीं बनी है। किसी भी फिल्म निर्माता ने इसके बारे में कैसे नहीं सोचा।
यह भी पढ़ें : सुब्रमण्यम स्वामी के दावे पर शाहरुख खान का आया बयान, स्वामी ने कतर से अधिकारियों के रिहाई में खान का बताया था हाथ
संदीप सिंह ने बताया कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और अंग्रेजी जैसी अन्य भाषाओं में भी महान शासक पर कोई फिल्म नहीं बनी है। जब से मुझे यह पता चला, मैं महान मराठा शासक पर फिल्म बनाने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था। टीम के अन्य सदस्यों में लेखक के रूप में सिद्धार्थ गरिमा, फोटोग्राफो के निदेशक असीम बजाज, कोरियोग्राफी के निदेशक गणेश हेगड़े, कॉस्ट्यूम डिजाइनर शीतल शर्मा, प्रोडक्शन डिजाइनर संदीप शरद रवादे और कवीश सिन्हा कास्टिंग डायरेक्टर शामिल हैं। प्रसिद्ध संगीतकार देवी श्री प्रसाद द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज में संगीत देंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए, यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जब 26 जनवरी, 2026 को भारत अपना 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाएगा। द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज का निर्देशन संदीप सिंह द्वारा किया जा रहा है, जिसे इमों स्टूडियो, के कमल और लीजेंड स्टूड़ियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।
Tags: छत्रपति शिवाजी महाराजद प्राइड ऑफ़ भारतद प्राइड ऑफ़ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज
Previous Post

IT ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस के बैंक खाते को बुधवार तक के लिए किया डीफ्रीज, 210 करोड़ का लगा पेनल्टी

Next Post

किसान आंदोलन : भारत बंद का दिखा मिलाजुला असर, शंभू बॉर्डर पर एकबार फिर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
Next Post
किसान आंदोलन: भारत बंद का दिखा मिला-जुला असर

किसान आंदोलन : भारत बंद का दिखा मिलाजुला असर, शंभू बॉर्डर पर एकबार फिर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved