• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

66 करोड़ की रिकवरी को कांग्रेस ने बताया तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या

कांग्रेस ने आयकर विभाग द्वारा पार्टी के बैंक खातों से 66 करोड़ रुपये निकाले जाने को तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या बताया एवं प्रतिशोध की राजनीति बताया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
23 February 2024
in भारत
0
66 करोड़ की रिकवरी को कांग्रेस ने बताया तानाशाही

66 करोड़ की रिकवरी को कांग्रेस ने बताया तानाशाही

Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस ने आयकर विभाग द्वारा पार्टी के बैंक खातों से 66 करोड़ रुपये निकाले जाने को तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या बताया है। कांग्रेस ने आयकर विभाग की कार्रवाई को आर्थिक आतंकवाद करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। यह कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से तोड़ने का प्रयास है, ताकि कांग्रेस मज़बूती से चुनाव न लड़ पाए।

गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन, कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश, संयुक्त कोषाध्यक्ष विजय इंदर सिंगला, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस कदम को विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश करार देते हुए कहा कि ऐसा इतिहास में कभी नहीं हुआ। यह रकम एआईसीसी, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की है। कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर क्राउडफंडिंग कर रही है और कांग्रेस देश के गरीब लोगों से पैसा इकट्ठा कर रही है। युवा कांग्रेस का पैसा सदस्यता अभियान से आया है। एनएसयूआई ने यह पैसा पार्टी के सामान्य छात्र कार्यकर्ताओं से हासिल किया है। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने कांग्रेस के खातों को हाईजैक कर लिया है। यह स्पष्ट रूप से भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी पर थोपा गया आर्थिक आतंकवाद है। देश के इतिहास में इस तरह का निचले स्तर का हमला कभी नहीं हुआ। ऐसे लोकतंत्र कैसे बचेगा, ये तानाशाही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि भाजपा सरकार ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ आर्थिक आतंकवाद की शुरुआत कर दी है। कुछ दिनों पहले भाजपा सरकार ने कांग्रेस के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था। अब मोदी सरकार और इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कांग्रेस के बैंक खातों से 65 करोड़ 88 लाख 81 हजार 474 रुपये चोरी किए हैं। इस मामले में कांग्रेस ने इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल में अर्जी थी, जिसमें 21 फरवरी को सुनवाई होनी थी। लेकिन सुनवाई से एक दिन पहले इनकम टैक्स के अफसरों ने बैंक शाखाओं में जाकर धमकी दी और डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से देकर यह रुपये वसूल लिए। भारतीय युवा कांग्रेस के चार करोड़ 20 लाख 35 हजार, एनएसयूआई के एक करोड़ 43 लाख 98 हजार और कांग्रेस के लगभग साठ करोड़ रुपये हैं, जो बैंक खातों से ले लिए गए हैं। राजनीतिक दल इनकम टैक्स से मुक्त होते हैं। क्योंकि पार्टियों के पास जो पैसा आता है वह देश में लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए आता है, यह किसी भी प्रकार की आय नहीं है। क्या भाजपा ने कभी भी इनकम टैक्स दिया है। अगर कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स लिया जा रहा है तो भाजपा से क्यों नहीं लिया जा रहा है।

माकन ने कहा कि जिस कारण से यह वसूली की गई है, वह हास्यास्पद हैं। कांग्रेस को 2018-19 में 142 करोड़ 83 लाख रुपये का चंदा मिला था। इसमें से सिर्फ 14 लाख 49 हजार रुपये कांग्रेस के विधायकों और सांसदों के एक महीने के वेतन से नकद मिले थे। ये 14 लाख रुपये नकद में आने की वजह से कांग्रेस के ऊपर 210 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगा दी गई। कांग्रेस को 31 दिसंबर तक अपने खातों की जानकारी आयकर विभाग को देनी थी, लेकिन कांग्रेस ने 2 फरवरी 2019 को दी। ऐसे में सारे पैसे पर यह पेनल्टी लगाई गई। ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ। जब चुनाव सिर पर हैं, तब पांच साल बाद सरकार और आयकर विभाग जागा है। ये कहां का न्याय है। ये कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से तोड़ने की कोशिश है, ताकि कांग्रेस के लोग चुनाव न लड़ पाएं। अगर कांग्रेस के खाते फ्रीज हो जाएंगे तो कांग्रेस चुनाव कैसे लड़ेगी, कैसे चुनाव प्रचार करेगी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से अपंग करने की साजिश रची जा रही है, ये लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नोटबंदी कर दी गई थी। क्योंकि मोदी सरकार चाहती थी कि विपक्षी दल चुनाव न लड़ पाएं। ठीक उसी तरह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टी पर कर हमला किया गया है। भाजपा भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता और देश में बेरोजगारी, किसान आंदोलन के कारण युवाओं एवं किसानों की नाराजगी से घबराई हुई है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति की जा रही है।

वहीं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि भाजपा सरकार ने यूथ कांग्रेस के खाते से चार करोड़ 20 लाख रुपये लूटने का काम किया है। यह पॉकेटमार सरकार है। लोकतंत्र में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है। ये सरासर तानाशाही है।

Tags: अजय माकनकांग्रेसकेसी वेणुगोपाल
Previous Post

आ गया IPL 2024 Schedule- आइये जाने पहले मैच में किस से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

Next Post

मध्यप्रदेश: लाड़ली बहना योजना का रुपया इस बार पहले ही आ जाएगा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल - Panchayati Times
दुनिया

भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल 

12 June 2026
पेट्रोल-डीजल अब इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल अब इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

12 June 2026
Next Post
MP Anganwadi Recruitment: महिलाओं के लिए बड़ी भर्ती  - Panchayati Times

मध्यप्रदेश: लाड़ली बहना योजना का रुपया इस बार पहले ही आ जाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (292)
  • बिज़नेस (265)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,697)
  • मनोरंजन (295)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,078)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (166)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने किया सुसाइड, मनोरंजन जगत में शोक की लहर  - Panchayati Times

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने किया सुसाइड, मनोरंजन जगत में शोक की लहर 

15 June 2026
अमेरिका-ईरान शांति समझौता: जानिए MoU की प्रमुख शर्तें और वैश्विक असर - Panchayati Times

अमेरिका-ईरान शांति समझौता: जानिए MoU की प्रमुख शर्तें और वैश्विक असर

15 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved