• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 21, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

SEBI ने अडानी महाघोटाले के प्रमुख खिलाड़ियों की पहचान कर ली: कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव (संचार विभाग) जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर कहा कि वर्षों के टालमटोल और कायरता के प्रदर्शन के बाद, सुप्रीम कोर्ट के दबाव में आखिरकार भारत के शेयर बाजार नियामक SEBI ने अडानी महाघोटाले के प्रमुख खिलाड़ियों की पहचान कर ली है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
23 April 2024
in बिज़नेस
0
आर्थिक सर्वेक्षण में "सब ठीक है" वाली गुलाबी तस्वीर पेश की गई है: कांग्रेस - Panchayati Times

आर्थिक सर्वेक्षण में "सब ठीक है" वाली गुलाबी तस्वीर पेश की गई है: कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस महासचिव (संचार विभाग) जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर कहा कि वर्षों के टालमटोल और कायरता के प्रदर्शन के बाद, सुप्रीम कोर्ट के दबाव में आखिरकार भारत के शेयर बाजार नियामक SEBI ने अडानी महाघोटाले के प्रमुख खिलाड़ियों की पहचान कर ली है। मोदानी और गोदी मीडिया ने पिछले साल जिस “क्लीन चिट” का दावा किया था हक़ीक़त उससे कोसों दूर है। रॉयटर्स की एक समाचार रिपोर्ट बताती है कि SEBI ने पाया है कि “अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेश किए गए एक दर्जन ऑफशोर फंड्स डिस्क्लोज़र नियमों और निवेश सीमा के उल्लंघन के लिए ज़िम्मेदार थे।” अडानी के साथ पीएम मोदी का मजबूत और व्यक्तिगत इलेक्टोरल बॉन्ड अब इन ग़ैरक़ानूनी कार्यों को नहीं छुपा सकता।

SEBI ने अडानी महाघोटाले के प्रमुख खिलाड़ियों की पहचान कर ली है।

SEBI ने पुष्टि की है कि- अडानी समूह की कंपनियों में निवेश किए गए एक दर्जन ऑफशोर फंडों ने डिस्क्लोजर नियमों और निवेश सीमा का उल्लंघन किया है।

जून, 2024 में INDIA गठबंधन की सरकार बनते ही हम JPC का गठन करेंगे, तब साफ… pic.twitter.com/KJKfZdsQiz

— Congress (@INCIndia) April 23, 2024

कांग्रेस नेता ने कहा कि शक की सुई सीधे तौर पर अडानी के करीबी सहयोगियों नासिर अली शाहबान अहली और चांग चुंग-लिंग की ओर जाती है। पहले यह बताया गया था कि सेबी अपतटीय टैक्स हेवेन के माध्यम से शेयर स्वामित्व नियमों का उल्लंघन करने, शेयर मूल्यों में हेरफेर करने और मनी लॉन्ड्रिंग एवं राउंड ट्रिपिंग को अंजाम देने के लिए अडानी समूह के साथ मिलकर काम करने के लिए अहली की ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड-निगमित शेल कंपनी गल्फ एशिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फंड की जांच कर रही थी।

संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) ने पहले खुलासा किया था कि चांग और अहली ने 2013 और 2018 के बीच अडानी समूह में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बेनामी फंड का इस्तेमाल किया था। अपने निवेश के चरम पर, इन लोगों ने अडानी पावर, अ़डानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और अडानी ट्रांसमिशन में 8 से 14 प्रतिशत शेयरों पर नियंत्रण पर स्थापित कर लिया था। इन लेनदेन के परिणामस्वरूप अडानी समूह की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए की बेनामी धनराशि प्रवाहित हुई थी।

जयराम रमेश ने कहा कि अडानी महाघोटाले में भारतीय प्रतिभूति कानूनों के इन घोर उल्लंघनों पर लंबे समय से लंबित सेबी की रिपोर्ट के तत्काल प्रकाशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हम यह मानते हैं कि ये उल्लंघन अडानी महाघोटाले का एक हिस्सा हैं। इस महाघोटाले के अन्य महत्वपूर्ण पहलू ये हैं:

• भारत में बिजली संयंत्रों के लिए अडानी द्वारा इंडोनेशिया से आयात किए जा रहे कोयले की कीमत चमत्कारिक रूप से दोगुनी हो गई। इसकी लागत उन भारतीय उपभोक्ताओं पर डाली गई, जो पहले से ही बिजली की उंची कीमतों से परेशान थे।

• महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र की कंपनियों को संपत्ति बेचने के लिए मजबूर करने और प्रधानमंत्री के करीबी मित्रों को संपत्ति बनाने एवं एकाधिकार करने में मदद करने के लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग;

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में 150 सीटों तक सिमट रही भाजपा: राहुल गांधी

• बांग्लादेश, श्रीलंका और अन्य देशों में अडानी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए अपने राजनयिक संसाधनों का उपयोग करना

अडानी मेगास्कैम की पूरी जांच केवल JPC ही कर सकती है। जैसे ही जून 2024 में INDIA गठबंधन सत्ता संभालेगा, JPC का गठन किया जाएगा।

Tags: अडानी
Previous Post

Delhi News: भगवान राम की फोटो वाली प्लेट में बेच रहा था बिरयानी, पुलिस ने धर दबोचा

Next Post

Hermosa Design Studio: कौन हैं 25 साल के प्रांजल अग्रवाल, गौरी खान ने बनाया अपना बिजनेस पार्टनर; आज कमा रहे करोड़ों रुपए

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल

21 August 2026
महंगी होती चीनी अब लोगों को लगने लगी कड़वी - Panchayati Times
बिज़नेस

महंगी होती चीनी अब लोगों को लगने लगी कड़वी

20 August 2026
Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में फिर तेजी, जानें आज का रेट

18 August 2026
Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने बंद किया 299 रुपये वाला प्लान - Panchayati Times
बिज़नेस

Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने बंद किया 299 रुपये वाला प्लान   

14 August 2026
RBI Repo Rate: आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा स्थिर, जानिए होम लोन, EMI और आम लोगों पर क्या होगा असर - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI Repo Rate: आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा स्थिर, जानिए होम लोन, EMI और आम लोगों पर क्या होगा असर

5 August 2026
कॉर्पोरेट एफडी या बैंक एफडी? निवेश से पहले जान लें कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा सुरक्षित - Panchayati Times
बिज़नेस

कॉर्पोरेट एफडी या बैंक एफडी? निवेश से पहले जान लें कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा सुरक्षित

27 July 2026
Next Post
कौन हैं प्रांजल अग्रवाल, गौरी खान ने बनाया बिजनेस पार्टनर?

Hermosa Design Studio: कौन हैं 25 साल के प्रांजल अग्रवाल, गौरी खान ने बनाया अपना बिजनेस पार्टनर; आज कमा रहे करोड़ों रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (579)
  • जुर्म (340)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (308)
  • बिज़नेस (289)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,793)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,123)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (193)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग को लेकर बैठे धरने पर - Panchayati Times

पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग को लेकर बैठे धरने पर  

21 August 2026
Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल - Panchayati Times

Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल

21 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved