• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 9, 2025
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
  • शिक्षा / जॉब
  • English
Home लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव में 150 सीटों तक सिमट रही भाजपा: राहुल गांधी 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने पीएम को भ्रष्टाचार का चैंपियन बता दिया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
17 April 2024
in लोकसभा चुनाव 2024
0
लोकसभा चुनाव में 150 सीटों तक सिमट रही भाजपा: राहुल गांधी 

लोकसभा चुनाव में 150 सीटों तक सिमट रही भाजपा: राहुल गांधी 

Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने पीएम को भ्रष्टाचार का चैंपियन बता दिया।

देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी हाल ही में बहुत लंबा साक्षात्कार दिया था। इस स्क्रिप्टेड और फ्लॉप साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड योजना पारदर्शिता के लिए लाई गई थी। उन्होंने पूछा कि अगर यह योजना पारदर्शिता के लिए लाई गई थी तो सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द क्यों किया। भाजपा को हजारों करोड़ रुपये का चंदा देने वालों के नाम क्यों छुपाए गए, चंदा देने की तारीखें क्यों छुपाई गईं ? कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं, फिर वही कंपनियां भाजपा को चंदा देती हैं। जाँच एजेंसियां पहले कंपनियों पर छापेमारी करती हैं और फिर जाँच शुरू होने के 10-15 दिन बाद वही कंपनियां भाजपा को चंदा देती हैं। भाजपा को चंदा मिलने के बाद कंपनियों की जाँच बंद हो जाती है। इसे वसूली कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड योजना दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट है। प्रधानमंत्री मोदी कुछ भी कहें, मगर देश जानता है कि मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं।

15-20 दिन पहले मुझे लग रहा था BJP 180 सीटों तक जाएगी,

लेकिन, अब जमीनी रिपोर्ट्स में आ रहा है कि वे 150 से भी आगे नहीं बढ़ने वाले।

: @RahulGandhi जीpic.twitter.com/1z5PDFdqIP

— Congress (@INCIndia) April 17, 2024

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा का चुनाव विचारधारा का चुनाव है। एक तरफ भाजपा और आरएसएस संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। आज देश के सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी हैं। मगर इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा बात नहीं  करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि 15-20 दिन पहले उन्हें भाजपा की 180  सीटें आने का अनुमान था, पर अब राज्यों से जो रिपोर्ट्स मिल रही हैं , उनके अनुसार भाजपा 150 सीटों तक सिमट रही है। देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बन रहा है और देश में अंडरकरंट है। उत्तर प्रदेश में भी इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है और अच्छा प्रदर्शन करने जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा ध्यान 20-25 लोगों पर है। देश में गरीबी का कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20-25 लोगों को पूरा धन पकड़ा दिया है। आज  दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, सामान्य वर्ग के गरीब लोगों की कहीं भागीदारी नहीं है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी और नोटबंदी लागू कर दी, बड़े-बड़े अरबपतियों का समर्थन किया। इससे रोजगार पैदा करने वाला सिस्टम खत्म हो गया। रोजगार के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई क्रांतिकारी ऐलान किए हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा और एक लाख रुपए दिए जाएंगे। केंद्र में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा पेपर लीक रोकने के लिए कानून भी बनाया जाएगा। प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने साढ़े आठ हजार रूपये दिए जाएंगे। इस तरह महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना मिलेंगे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने और कर्जा माफ़ करने का भी वादा किया है।

यह भी पढ़ें: जानें मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण, मुद्दा, सांसद का रिपोर्ट कार्ड

भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है: अखिलेश यादव

वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चल रही हवा देश में बदलाव लाने जा रही है।  इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर वादे और हर बात झूठी निकली है। ना तो किसानों की आमदनी दोगुनी हुई और ना युवाओं को रोजगार मिला। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। झूठ और लूट भाजपा की पहचान बन गई है।  आज उत्तर प्रदेश में पेपर लीक हो रहे हैं। भाजपा ने युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। देश की जनता बदलाव लाना चाहती है। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

NDA को PDA हराने जा रहा है।

जो 2014 में आए थे, 2024 में चले जाएंगे।

यूपी वाले स्वागत तो अच्छा करते ही हैं, इस बार ढोल-नगाड़ों के साथ इनकी विदाई भी शानदार करेंगे।

: @yadavakhilesh जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष pic.twitter.com/c4npxPGzdf

— Congress (@INCIndia) April 17, 2024

author avatar
Gautam Rishi
See Full Bio
Tags: राहुल गांधी
Previous Post

Ramlala Surya Abhishek: अद्भुत और अकल्पनीय क्षण..जब राम लला के माथे पर हुआ ‘सूर्य तिलक’, देखें वीडियो

Next Post

4 जून, 400 पार! फिर एक बार मोदी सरकार : पीएम मोदी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Voting continues for the third phase of Jammu and Kashmir Assembly elections
IFIE

Jammu Kashmir Polls: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान?

1 October 2024
PM Modi Election Rally
IFIE

PM Modi Election Rally: जम्मू कश्मीर में गरजे पीएम, बोले- ‘दुनिया की कोई ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती’

19 September 2024
'वन नेशन वन इलेक्शन' प्रस्ताव को मिली मंजूरी
ब्रेकिंग न्यूज़

One Nation One Election: क्या है ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का कॉन्सेप्ट? देश के चुनाव में कैसे करेगा काम?

18 September 2024
Team India Victory Parade
IFIE

Team India Victory Parade: हार्दिक पांड्या के साथ ये क्या हो गया? हंसते-हंसते लोटपोट हुए जसप्रीत बुमराह

5 July 2024
Stampede during satsang in Ratibhanpur, Hathras, 122 people dead
IFIE

Hathras Stampede: हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़, अब तक122 लोगों की मौत

2 July 2024
Prime Minister narendra modi reply to the Motion of Thanks on the President’s address in the Lok Sabha
IFIE

PM Modi: लोकसभा में पीएम ने राहुल पर कसा तंज, बोले- 99 नंबर लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था लेकिन..

2 July 2024
Next Post
पीएम मोदी : 4 जून, 400 पार! फिर एक बार मोदी सरकार

4 जून, 400 पार! फिर एक बार मोदी सरकार : पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (251)
  • Uncategorized (30)
  • अजब-गजब (32)
  • ऑटोमोबाइल (13)
  • कृषि समाचार (149)
  • खेल (288)
  • जुर्म (175)
  • दुनिया (164)
  • धर्म (106)
  • नई तकनीकी (92)
  • पंचायत (116)
  • बिज़नेस (125)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (555)
  • भारत (1,759)
  • मनोरंजन (150)
  • राज्यों से (515)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (83)
  • स्वास्थ्य (61)

Recent News

India Pakistan War Live Updates: Pakistan launched multiple attacks along entire western border

India Pakistan War Live: भारत-पाक भीषण हमले में अब तक क्या-क्या हुआ, पढ़ें- ताजा अपडेट

9 May 2025
India shot down two Pakistani JF-17 and one F-16 fighter jets, destroying Karachi port

Breaking: भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 लड़ाकू विमान मार गिराए, कराची पोर्ट तबाह

9 May 2025
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved