• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home IFIE

Politics: संसद को ‘विपक्ष का नेता’ मिलने में क्यों लग गए 10 साल? जिम्मेदारी के बाद राहुल गांधी ने सबसे पहले क्या कहा?

विपक्ष का नेता चुने जाने के बाद राहुल गांधी ने सबसे पहले लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी। राहुल गांधी ने कहा...

Kiran rautela by Kiran rautela
26 June 2024
in IFIE, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से, लोकसभा चुनाव 2024
0
संसद को 'विपक्ष का नेता' मिलने में क्यों लग गए 10 साल?

संसद को 'विपक्ष का नेता' मिलने में क्यों लग गए 10 साल?

Share on FacebookShare on Twitter

राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। कांग्रेस ने मंगलवार को अपने नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के नाम पर मुहर लगाई। मंगलवार की रात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं की मीटिंग हुई जिसमें राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

‘विपक्ष का नेता’ मिलने में क्यों लग गए 10 साल?

बता दें कि बीते दो चुनावों में कांग्रेस के पास संसद का 10 प्रतिशत सीट शेयर नहीं था, जिसकी वजह से कांग्रेस अपनी दावेदारी पेश नहीं कर पा रही थी।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को नई जिम्मेदारी: पहली बार इन नियुक्तियों में PM Modi को लेनी होगी राहुल गांधी की सहमति

2014 में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं और 2019 में 52 सीटें थी। लेकिन इस बार कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं। तो इस बार तय था कि कांग्रेस विपक्ष नेता की दावेदारी पेश करेगी।

विपक्ष का नेता चुने जाने के बाद राहुल गांधी ने क्या कहा?

विपक्ष का नेता चुने जाने के बाद राहुल गांधी ने सबसे पहले लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी। राहुल गांधी ने कहा, “मैं आपको दूसरी बार चुने जाने के लिए बधाई देना चाहता हूं। मैं आपको पूरे विपक्ष और INDIA गठबंधन की तरफ से बधाई देना चाहता हूं। यह सदन भारत के लोगों की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करता है और आप उस आवाज़ के अंतिम निर्णायक हैं। सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करता है और इस बार विपक्ष ने पिछली बार की तुलना में भारतीय लोगों की आवाज़ का अधिक प्रतिनिधित्व किया है।

#WATCH | Leader of Opposition, Rahul Gandhi says "I am confident that you will allow us to represent our voice, allow us to speak, allow us to represent the voice of the people of India. The question is not how efficiently the House is run. The question is how much of India's… pic.twitter.com/ZrusMlJ4uM

— ANI (@ANI) June 26, 2024

विपक्ष आपके काम करने में आपकी सहायता करना चाहेगा। हम चाहते हैं कि सदन अक्सर और अच्छी तरह से चले।
यह बहुत महत्वपूर्ण है कि विश्वास के आधार पर सहयोग हो। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि विपक्ष की आवाज़ को इस सदन में प्रतिनिधित्व दिया जाए। हमें विश्वास है कि विपक्ष को बोलने की अनुमति देकर, हमें भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति देकर, आप भारत के संविधान की रक्षा करने का अपना कर्तव्य निभाएंगे। मैं एक बार फिर आपको और सदन के सभी सदस्यों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने चुनाव जीता है।”

राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता चुने जाने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “राहुल गांधी के विपक्ष का नेता चुने जाने से सिर्फ़ कांग्रेस ही नहीं बल्कि पूरा विपक्ष ऊर्जा से भर गया है। राहुल गांधी ने हमेशा इस सरकार को चुनौती दी है और पारदर्शिता के लिए लड़ाई लड़ी है… विपक्ष की उम्मीदें बढ़ गई हैं… परंपरा रही है कि अगर अध्यक्ष
बिना चुनाव के चुना जाता है, तो उपाध्यक्ष विपक्ष का होता है… यह सरकार गठबंधन की सरकार है… एनडीए ने सरकार तो बना ली है लेकिन भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। दो बड़े सहयोगियों की मदद से सरकार बनी है… भविष्य में क्या स्थिति बनेगी, यह कहना मुश्किल है।”

Tags: indi bloc leader of oppositionleader of oppositionleader of opposition in indialeader of opposition indialeader of opposition newsleader of opposition rahul gandhileader of the oppositionpolity leader of oppositionrahul as leader of oppositionrahul gandhi as leader of oppositionrahul gandhi as leader of opposition in lok sabharahul gandhi leader of oppositionrahul gandhi leader of opposition in lok sabharole of leader of opposition
Previous Post

राहुल गांधी को नई जिम्मेदारी: पहली बार इन नियुक्तियों में PM Modi को लेनी होगी राहुल गांधी की सहमति

Next Post

Kalki 2898 AD Release: छा गई फिल्म कल्कि 2898 एडी! पहले ही दिन लोगों ने दिए गजब के रिएक्शन

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, DERC की मंजूरी के बाद गैर-सब्सिडी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल - Panchayati Times
दुनिया

भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल 

12 June 2026
Next Post
Kalki 2898 AD Release

Kalki 2898 AD Release: छा गई फिल्म कल्कि 2898 एडी! पहले ही दिन लोगों ने दिए गजब के रिएक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (292)
  • बिज़नेस (265)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,697)
  • मनोरंजन (295)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,078)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (166)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने किया सुसाइड, मनोरंजन जगत में शोक की लहर  - Panchayati Times

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने किया सुसाइड, मनोरंजन जगत में शोक की लहर 

15 June 2026
अमेरिका-ईरान शांति समझौता: जानिए MoU की प्रमुख शर्तें और वैश्विक असर - Panchayati Times

अमेरिका-ईरान शांति समझौता: जानिए MoU की प्रमुख शर्तें और वैश्विक असर

15 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved