AAP leader Nitin Nanda shot: पंजाब के आनंदपुर साहिब के अगमपुर गांव से एक हैरान करने वाली खबर आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता को बुधवार दोपहर आनंदपुर साहिब में एक निजी कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त चंडीगढ़ पुलिस डीएसपी दिलशेर सिंह ने गोली मार दी। यह घटना अगमपुर गांव में हुई।
गोली लगने के बाद घायल नेता को आनंदपुर साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, घायल नेता नितिन नंदा पहले रूपनगर (रोपड़) के शिवसेना नेता थे, बाद में उन्होंने आप (AAP) में शामिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें- ‘अगर आप नरेंद्र मोदी से कहेंगे कि नाचो, तो वो..’बिहार में राहुल ने PM पर लगाए कई आरोप
रोपड़ एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि दिलशेर सिंह और नितिन नंदा के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच सामाजिक समारोह में झगड़ा हो गया, जिसके बाद दिलशेर सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से नंदा पर गोली चला दी।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आनंदपुर साहिब पुलिस ने दिलशेर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज किया है।









