बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को कपल ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की बधाइयों की बाढ़ आ गई।
इंस्टाग्राम पर किया खुशखबरी का ऐलान
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक झूले की तस्वीर है और उस पर लिखा है— “Baby On The Way”। पोस्ट के कैप्शन में राजकुमार राव ने लिखा, “Excited हूँ।”
पोस्ट बेहद सिंपल, लेकिन भावनात्मक थी, जिसने कपल के इस खास पल को और भी खास बना दिया।
View this post on Instagram
सेलेब्स की बधाइयों की लाइन
राजकुमार और पत्रलेखा की इस गुड न्यूज पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
फराह खान ने लिखा: “आखिरकार न्यूज़ बाहर आ ही गई। इसे अपने तक रखना मुश्किल हो रहा था। बधाई हो!”
सोनम कपूर ने कमेंट किया: “बहुत खुश हूं तुम दोनों के लिए।”
नेहा धूपिया, भारती सिंह, ईशा गुप्ता, वरुण धवन, नुसरत भरूचा, और विनीत कुमार समेत कई सितारों ने कमेंट कर कपल को उनके पैरेंटहुड जर्नी के लिए विश किया।
राजकुमार की अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ की को-एक्ट्रेसेस हुमा कुरैशी और मानुषी छिल्लर ने भी इस नए चैप्टर की शुरुआत के लिए बधाई दी।
11 साल की रिलेशनशिप के बाद शादी
राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। दोनों ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2021 में चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में शादी की थी। अब शादी के चार साल बाद, कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है।

अभिनेता राजकुमार राव का वर्कफ्रंट
राजकुमार राव हाल ही में फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आए थे। अब वह जल्द ही गैंगस्टर ड्रामा ‘मालिक’ में नजर आने वाले हैं, जो 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया अपना रिटायरमेंट प्लान
राजकुमार राव और पत्रलेखा की यह खबर उनके फैंस के लिए बेहद खास है। यह जोड़ी हमेशा से ही अपनी सादगी और मजबूत बॉन्ड के लिए जानी जाती है, और अब वे एक नई भूमिका में प्रवेश करने जा रहे हैं— मां-बाप के रूप में।









