Earthquake in delhi ncr today: गुरुवार सुबह दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके सुबह 9:04 बजे आए और कुछ सेकंड तक महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंपीय विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, हरियाणा के झज्जर जिले में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। झज्जर एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) का हिस्सा है और दिल्ली से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है।
यह भी पढ़ें- Good News! वैज्ञानिकों ने अमेजन की जंगलों में खोजा प्लास्टिक खाने वाला फंगस, प्लास्टिक प्रदूषण में मिलेगी राहत
भूकंप का केंद्र झज्जर, हरियाणा में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में हल्का सा डर और घबराहट का माहौल देखने को मिला, हालांकि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।









