• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 12, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

मिल गया एयर इंडिया फ्लाइट का ब्लैक बॉक्स, अब सामने आएगी सच्चाई..क्या होता है Black Box?

Ahmedabad Plane Crash black box: ब्लैक बॉक्स एक छोटा लेकिन बेहद मजबूत उपकरण होता है जो किसी विमान की उड़ान के दौरान उससे

Kiran rautela by Kiran rautela
13 June 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
Ahmedabad Plane Crash update Black box recovered from the wreckage of Air India flight, what is Black Box

Ahmedabad Plane Crash update Black box recovered from the wreckage of Air India flight, what is Black Box

Share on FacebookShare on Twitter

Ahmedabad Plane Crash black box: लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि सिर्फ एक व्यक्ति बच पाया।

यह हाल के वर्षों में देश की सबसे भयावह विमान दुर्घटना मानी जा रही है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ब्लैक बॉक्स से पता चलेगी सच्चाई 

12 जून को हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना की वजह जानने के लिए अधिकारियों को दो ब्लैक बॉक्स में से एक मिल गया है, जो जांच में बेहद अहम भूमिका निभाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, विमान के पिछले हिस्से में मौजूद ब्लैक बॉक्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) इस उपकरण को अपने कब्जे में लेकर रिकॉर्डिंग्स का विश्लेषण करेगा।

यह भी पढ़ें- ‘5-10 सेकंड के लिए सब थम गया और फिर हरे और सफेद रंग..’विमान हादसे में बचे रमेश का बयान आया

क्या होता है ब्लैक बॉक्स..कैसे करते है काम ? 

ब्लैक बॉक्स एक छोटा लेकिन बेहद मजबूत उपकरण होता है जो किसी विमान की उड़ान के दौरान उससे संबंधित तमाम जानकारियां रिकॉर्ड करता है। यह असल में एक फ्लाइट रिकॉर्डर होता है, जिसकी शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी।

Ahmedabad Plane Crash update Black box recovered from the wreckage of Air India flight, what is Black Box
Ahmedabad Plane Crash update Black box recovered from the wreckage of Air India flight, what is Black Box

हालांकि इसे ‘ब्लैक बॉक्स’ कहा जाता है, लेकिन इसका रंग आमतौर पर चमकदार नारंगी या पीला होता है ताकि दुर्घटना के बाद इसे आसानी से ढूंढा जा सके।

इसका आविष्कार ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक डेविड रोनाल्ड डी मे वॉरेन ने किया था। उनका निधन 2010 में हुआ।

ब्लैक बॉक्स में क्या-क्या रिकॉर्ड होता है?

ब्लैक बॉक्स में दो प्रमुख रिकॉर्डर होते हैं:

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR): जो पायलटों की बातचीत और कॉकपिट की ध्वनियों को रिकॉर्ड करता है।

फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (FDR): जो विमान के तकनीकी डेटा, जैसे गति, ऊंचाई, इंजन की स्थिति आदि को रिकॉर्ड करता है।

हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन

अधिकारियों ने बताया कि AI 171 फ्लाइट दोपहर करीब 1:30 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद अहमदाबाद के मेघाणी नगर क्षेत्र में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मेस से टकरा गया। विमान में आग लग गई, जिससे काला और घना धुआं आसमान में फैल गया।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के अनुसार, उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट ने ‘मे डे’ (Mayday) सिग्नल भेजा था, जो पूर्ण आपात स्थिति को दर्शाता है।

एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक जो दृश्य सामने आए हैं, उनके आधार पर दोनों इंजनों में थ्रस्ट की कमी और बर्ड हिट (पक्षी से टकराना) संभावित कारणों में हो सकते हैं। मलबे की जगह से शव निकाले जा रहे हैं, और कई घायलों को, जो बुरी तरह झुलस गए थे, शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केंद्र सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसकी जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने दी।

Tags: ahmedabad mein plane crashahmedabad plane crashahmedabad plane crash 2025ahmedabad plane crash black boxahmedabad plane crash liveAhmedabad Plane Crash Live Updatesahmedabad plane crash newsAhmedabad Plane Crash Updatesahmedabad plane crash videoair india crashair india crash ahmedabadair india plane crashblack boxCVRFDRgujarat plane crashpassenger plane crash ahmedabadplane crashplane crash ahmedabadplane crash black boxplane crash in ahmedabadplane crash in ahmedabad airportplane crash newswhat is black boxकॉकपिट वॉयस रिकॉर्डरफ्लाइट डाटा रिकॉर्डरब्लैक बॉक्स
Previous Post

पठानकोट में एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग 

Next Post

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे से लौटे भारत

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times
राज्यों से

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
Next Post
भारतीय ट्राम के कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे से लौटे भारत - Panchayati Times

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे से लौटे भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved