• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 22, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पठानकोट में एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग 

पंजाब के पठानकोट जिले के नंगलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हलेड़ में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 June 2025
in भारत
0
पठानकोट में एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग - Panchayati Times

अपाचे हेलीकॉप्टर

Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब के पठानकोट जिले के नंगलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हलेड़ में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी आने के बाद पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेतों में सुरक्षित लैंडिंग की। इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

वायुसेना स्टेशन पठानकोट से भरी थी उड़ान

सूत्रों के अनुसार, यह अपाचे हेलीकॉप्टर पठानकोट एयरबेस से नियमित उड़ान पर था। उड़ान के कुछ समय बाद ही तकनीकी समस्या के संकेत मिले, जिसके चलते एहतियातन निर्णय लेकर हेलीकॉप्टर को हलेड़ गांव के खुले क्षेत्र में उतारा गया।

पठानकोट में एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग - Panchayati Times
अपाचे हेलीकॉप्टर

ग्रामीणों की भीड़, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन तुरंत ही सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और लोगों को दूर किया। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो।

अब तक नहीं आया आधिकारिक बयान

घटना के बाद से भारतीय वायुसेना या जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सुरक्षा और संचालन प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए मीडिया से बातचीत करने से इनकार किया है।

जनसुरक्षा पर कोई खतरा नहीं

प्रशासन और वायुसेना की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि इस इमरजेंसी लैंडिंग से न तो लोगों की सुरक्षा को कोई खतरा है और न ही आसपास के बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान हुआ है। हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: जब करिश्मा कपूर ने पूर्व पति संजय कपूर पर दोस्तों संग सोने के आरोप लगाए थे

एक सप्ताह में दूसरी घटना

गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर अपाचे हेलीकॉप्टर की यह दूसरी आपातकालीन लैंडिंग है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भी इसी प्रकार की स्थिति में अपाचे हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी।

Tags: इमरजेंसी लैंडिंगएयरफोर्सपठानकोटहेलीकॉप्टर
Previous Post

‘5-10 सेकंड के लिए सब थम गया और फिर हरे और सफेद रंग..’विमान हादसे में बचे रमेश का बयान आया

Next Post

मिल गया एयर इंडिया फ्लाइट का ब्लैक बॉक्स, अब सामने आएगी सच्चाई..क्या होता है Black Box?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट - Panchayati Times
दुनिया

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट

21 November 2026
स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश - Panchayati Times
पंचायत

स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश

21 November 2026
सोना खरीदने से पहले रहें सावधान! 22 कैरेट के नाम पर 20 कैरेट के गहने बेचा जा रहा, रेनियम मिलावट की आशंका - Panchayati Times
बिज़नेस

सोना खरीदने से पहले रहें सावधान! 22 कैरेट के नाम पर 20 कैरेट के गहने बेचा जा रहा, रेनियम मिलावट की आशंका

21 November 2026
अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
बिहार में बाढ़ और सड़क निर्माण की समस्या का होगा एक साथ समाधान, नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे; केंद्र-बिहार सरकार के बीच MOU - Panchayati Times
भारत

बिहार में बाढ़ और सड़क निर्माण की समस्या का होगा एक साथ समाधान, नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे; केंद्र-बिहार सरकार के बीच MOU

3 November 2026
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश - Panchayti Times
भारत

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश

3 November 2026
Next Post
Ahmedabad Plane Crash update Black box recovered from the wreckage of Air India flight, what is Black Box

मिल गया एयर इंडिया फ्लाइट का ब्लैक बॉक्स, अब सामने आएगी सच्चाई..क्या होता है Black Box?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (247)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (362)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (336)
  • बिज़नेस (313)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,860)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट - Panchayati Times

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट

21 November 2026
स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश - Panchayati Times

स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश

21 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved