Radhika’s Autopsy Report: राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि राधिका को चार गोलियां सीने में मारी गईं, जबकि FIR में कहा गया था कि तीन गोलियां पीठ से मारी गई थीं।
सरकारी अस्पताल के बोर्ड सदस्य और सर्जन डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि, ‘राधिका को चार गोलियां लगी थीं और सभी सीने पर लगी थीं।’ उन्होंने पुष्टि की कि गोलियों को शव से निकालकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
आरोपी के बयान और पोस्टमार्टम में विरोधाभास
अब मामला इसलिए और पेचीदा हो गया है क्योंकि FIR के अनुसार, आरोपी पिता दीपक यादव ने स्वीकार किया था कि उसने बेटी को पीछे से गोली मारी थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी गोली के घाव सामने (सीने) में पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- एक वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में तहलका! संजय राऊत ने शेयर किया मंत्री का ये वीडियो
यह विरोधाभास आरोपी द्वारा बताए गए घटनाक्रम पर सवाल खड़े कर रहा है और राधिका की मौत की परिस्थितियों को लेकर नई आशंकाएं खड़ी कर रहा है।
क्या है मामला?
25 वर्षीय राधिका यादव, जो एक होनहार टेनिस खिलाड़ी थीं, को गुरुवार सुबह उनके पिता दीपक यादव द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने इस मामले को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है, और जांच एजेंसियां अब इन विरोधाभासी तथ्यों की गहराई से जांच कर रही हैं।









