• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 12, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

Bangladesh Hindu Atyachar: अपने लोगों को बचाने में नाकाम भारत सरकार स्वार्थी या भयभीत?

Bangladesh Hindu Atyachar:पश्चिम बंगाल हो या बांग्लादेश,हिन्दू पिटे या मरे-इसपे भारत सरकार क्या करे?

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
2 December 2024
in दुनिया, भारत
0
बांग्लादेश का हिन्दू हलाक भारत सरकार खामोश अवाक !

बांग्लादेश का हिन्दू हलाक भारत सरकार खामोश अवाक !

Share on FacebookShare on Twitter

किसी समझदार ने कहा था – आपके पड़ौस में लूट हो रही हो और आप चैन की नींद सो रहे हों तो याद रखिये अगला नंबर आपका है. भारत के पड़ौस से बचाओ-बचाओ की आवाज़ें लगातार आ रही हैं जो 5 अगस्त के बाद से लगातार सुनाई दे रही हैं, पर भारत में किसी के कान में जू नहीं रेंग रही है.

वक्त ज़रा सा बद्तमीज क्या हुआ आप तो बदचलन हो गए ! 5 अगस्त के बाद से शेख हसीना का तख्ता पलट क्या हुआ लोगों के चेहरे बेनकाब हो गए इधर भी और उधर भी. उधर लुटेरे टूट पड़े तो हिन्दुओं को बचने की जगह नहीं मिली इधर हिन्दुओं की चीखें सुनाई दीं तो सरकार को छुपने की जगह नहीं मिली. सरकार भारत वाली बोली बिलकुल राजीव गांधी वाली शैली में – हम देखेंगे.. हम देख रहे हैं !

जो लोग पश्चिम बंगाल के हिन्दुओं के जलते घर अभी तक देख रहे हैं वो और क्या देखेंगे. सो, सरकार देखती रही भारत वाली -उधर मरते रहे हिन्दू बांग्लादेश वाले. बेटियां और बच्चियां सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनती रहीं -हिन्दू कटते रहे -दरिंदे मंदिर जलाते रहे -इधर वीडियोज़ आते रहे -लेकिन भारत की सरकार ने देखना बंद नहीं किया. तब समझ में आया कि सरकार क्या देख रही है.

अभी अचानक आग ज़ोर से भड़क गई है बांग्लादेश में. हिन्दुओं का नरसंहार बड़े पैमाने पर किये जाने की साजिश शुरू की है कनवर्टेड हिन्दुओं ने. ज़ाहिर है भारत में आवाज़ भी जोरों से सुनाई देने लगी लेकिन हमारी सरकार छप्पन इंच के सीने वाली सरकार है. उसने कहा हम व्यस्तता में भी समय निकालेंगे और गोधरा काण्ड पर बनी फिल्म देखेंगे.

जो गोधरा एक सौ अठारह दिन से बांग्लादेश में चल रहा है और जो गोधरा चौदह साल से पश्चिम बंगाल के लोग देख रहे हैं उसे देखने के लिए छप्पन इंच के सीने वाली सरकार को समय नहीं मिला. प्रश्न ये है कि भारत की ये सरकार भयभीत है या स्वार्थी ?

बांग्लादेश हो या बंगाल, हिन्दुओं को न बचाने की सोच के पीछे अंतर्राष्ट्रीय महान शान्ति पुरस्कार की सोच भी हो सकती है और गल्फ देशों में मिले और मिल रहे सर्वोच्च पुरस्कारों के प्रति कृतज्ञता भी हो सकती है. जो भी हो, इतिहास में जब भी बांग्लादेश और बंगाल के हिन्दुओं पर जिहादी हमलों की बात आएगी, जब भी बंगाली हिन्दुओं के जनसंहार की बात आएगी -इस सरकार को बुरी तरह कोसा जाएगा. तब सरकार के सबसे ऊपर बैठे दो चेहरों को कितनी बद्दुआएं मिलेंगी और कितनी भर्त्सनायें -इसका हिसाब लगाना कठिन होगा.

बांग्लादेश में भयानक हमलों के शिकार हो रहे हिन्दुओं की दर्द भरी आवाज़ें सुन कर देश के प्रथम सेवक की आवाज़ चली गई है. वो गहरे सदमे में हैं. कुछ बोल नहीं पा रहे हैं. इस विषय पर तो वैसे भी उनकी मुँह से पिछले चार माह से कुछ नहीं फूटा है. बड़ी मुश्किल से कल उन्होंने कहा है कि गोधरा काण्ड पर बनी फिल्म को देखेंगे.

गोधरा ? गोधरा की बात किसने की ? क्या आज गोधरा जल रहा है ? अगर सिनेमाघरों में गोधरा जल रहा है तो ज़मीन पर बांग्लादेश जल रहा है..

जब भारत पीस कीपिंग फ़ोर्स श्रीलंका में भेज सकता है तो बांग्लादेश में क्यों नहीं ? जब भारत की सेना बांग्लादेश बना सकती है तो बांग्लादेश बचा भी सकती है. और बांग्लदेश के हिन्दुओं को बचाकर देश के भीतर शान्ति स्थापित करने की जिम्मेदारी ले सकती है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन दिनों जब शुरुआत हुई थी 5 अगस्त के बाद से बांग्लादेश में हिन्दुओं के अत्याचार के उस दौर में भारत सरकार के दो सबसे बड़े नेताओं में से एक के बेटे ने भारत की क्रिकेट टीम को बांग्लादेश में सीरीज़ खेलने भेजा हुआ था. शायद ये कांग्रेस के मुस्लिम अपीजमेंट के जवाब में बीजेपी के मुस्लिम अपीजमेंट का अंदाज़ था !

देश की सरकार चला रहे देश के सबसे बड़े नेता को शायद किसी ने बताया नहीं कि चुनाव फिर आ रहे हैं. 2029 में बस पांच साल की ही दूरी है. चुनाव फिर आ जाएंगे लेकिन इस बार आप क्या कह कर देश की जनता को फंसायेंगे ?

बांग्लादेश के हों या पश्चिम बंगाल के, हिन्दुओं को उनके हाल पर मरने को छोड़ देने के पीछे भी शायद बीजेपी वाले अपीजमेंट की कोशिश हो. मगर ये राजनीति इधर वाले भी समझ रहे हैं और उधर वाले भी.

ये हिन्दुओं का देश है और इस देश में हिंदूवादी पार्टी की सरकार है. ये दो बाते हैं और दोनों ही झूठ है . न ये देश हिन्दुओं का है न देश की सरकार हिन्दुओं की. तो फिर ये बात कोई जा कर बांग्लादेश के हिन्दुओं को बताता क्यों नहीं है? कम से कम मौत के घाट उतरने से पहले किसी बचाने वाले का इंतज़ार तो न होगा..

Previous Post

शिक्षक से नेता बने अवध ओझा, ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

Next Post

पावर पंचायत: दिल्ली की नौकरी छोड़ इस युवा प्रधान ने बदल दी गांव की तस्वीर, बनाए हाईटेक क्लासरूम

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times
भारत

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
Next Post
पावर पंचायत: दिल्ली की नौकरी छोड़, इस युवा प्रधान ने बदल दी गांव की तस्वीर

पावर पंचायत: दिल्ली की नौकरी छोड़ इस युवा प्रधान ने बदल दी गांव की तस्वीर, बनाए हाईटेक क्लासरूम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (592)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,833)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Asian Games में खराब प्रदर्शन पर 9 खेल महासंघों से जवाब-तलब की तैयारी - Panchayati Times

Asian Games में खराब प्रदर्शन पर 9 खेल महासंघों से जवाब-तलब की तैयारी 

12 October 2026
CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved