• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

महानगरों से अधिक गांव और कस्बों के लोग ले रहे लोन: RBI रिपोर्ट

लंबे समय से यह धारणा रही है कि बड़े शहरों के लोग अपनी जरूरतों के लिए सबसे ज्यादा बैंक लोन लेते हैं। लेकिन RBI की ताज़ा रिपोर्ट ने इस सोच को झटका दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
3 June 2025
in बिज़नेस
0
क्या 1 जुलाई से बंद हो जाएंगे पुराने 10, 20, 50 और100 रूपये के नोट? - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

लंबे समय से यह धारणा रही है कि बड़े शहरों में रहने वाले लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा बैंक लोन लेते हैं। लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ताज़ा रिपोर्ट ने इस सोच को झटका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते पांच वर्षों में महानगरों की तुलना में ग्रामीण, अर्ध-शहरी और छोटे शहरों में लोन लेने की प्रवृत्ति में तेज़ इजाफा हुआ है।

महानगरों में घटा लोन का हिस्सा

आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में जहां कुल बैंक लोन में महानगरों की हिस्सेदारी 63.5 प्रतिशत थी, वह अब घटकर 2024 तक 58.7 प्रतिशत रह गई है। इसका साफ़ मतलब है कि अब देश के छोटे शहर और गांव बैंक ऋण के बड़े हिस्सेदार बनते जा रहे हैं। यह बदलाव देश के आर्थिक ढांचे में आ रहे संतुलन को भी दर्शाता है।

ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की शाखाओं का बेहतर प्रदर्शन

गांव और कस्बों में मौजूद बैंकों ने ऋण वितरण के मामले में खासा अच्छा प्रदर्शन किया है। जहां महानगरों में लोन की वृद्धि दर में गिरावट देखी गई है, वहीं दूसरी ओर इन क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार और ऋण वितरण में स्पष्ट उछाल दर्ज हुआ है।

हालांकि, महानगरों में लोन वितरण में गिरावट के बावजूद, जमा राशि में सुधार देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, महानगरों में वार्षिक जमा में 11.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह वृद्धि 10.1 प्रतिशत, अर्ध-शहरी क्षेत्रों में 8.9 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 9.3 प्रतिशत रही है।

महानगरों से अधिक गांव और कस्बों के लोग ले रहे लोन: RBI रिपोर्ट - Panchayati Times

ऋण और जमा वृद्धि दर में गिरावट

RBI के आंकड़ों से यह भी स्पष्ट हुआ है कि बैंक लोन की कुल वृद्धि दर में भी गिरावट आई है। जहां पिछले पांच वर्षों में ऋण वृद्धि दर 15.3 प्रतिशत थी, वह वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत तक घटकर 11.1 प्रतिशत रह गई है। इसी तरह जमा राशि में वृद्धि की दर भी पांच साल पहले 13 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 10.6 प्रतिशत पर आ गई है।

सावधि जमा पर घटती बचत जमा की हिस्सेदारी

ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बावजूद बचत खातों की हिस्सेदारी में गिरावट देखी जा रही है। दो साल पहले जहां बचत जमा की हिस्सेदारी 33 प्रतिशत थी, वह एक साल पहले घटकर 30.8 प्रतिशत और अब और गिरकर 29.1 प्रतिशत रह गई है। इसका एक प्रमुख कारण सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर मिलने वाला अपेक्षाकृत अधिक ब्याज है, जिससे ग्राहक अब शॉर्ट-टर्म सेविंग्स की बजाय फिक्स्ड टर्म डिपॉजिट की ओर झुक रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जेएनयू में अब ‘कुलपति’ नहीं, ‘कुलगुरु’ कहलाएंगे विश्वविद्यालय प्रमुख  

RBI की रिपोर्ट यह साफ इशारा करती है कि अब बैंकिंग व्यवहार में बदलाव आ रहा है। महानगरों में जहां पहले लोन की मांग ज़्यादा होती थी, अब वहां धीमापन देखा जा रहा है। इसके विपरीत, गांवों और छोटे शहरों में आर्थिक गतिविधियों के बढ़ने के साथ-साथ ऋण लेने की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है। यह बदलाव भारत की व्यापक आर्थिक तस्वीर को संतुलित और समावेशी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत हो सकता है।

Tags: RBIगांवलोन
Previous Post

जेएनयू में अब ‘कुलपति’ नहीं, ‘कुलगुरु’ कहलाएंगे विश्वविद्यालय प्रमुख  

Next Post

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

UPI Payment Rule: UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज या नहीं, जानिए पूरा मामला

15 September 2026
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में नरमी, जानें दिल्ली समेत बड़े शहरों का रेट - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में नरमी, जानें दिल्ली समेत बड़े शहरों का रेट

7 September 2026
Pulses Price Hike: दालों के दाम में जोरदार उछाल, जानें रेट - Panchayati Times
बिज़नेस

Pulses Price Hike: दालों के दाम में जोरदार उछाल, जानें नए रेट

24 August 2026
Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जानें क्यों बढ़ रहे दाम - Panchayati Times
बिज़नेस

Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जानें क्यों बढ़ रहे दाम

22 August 2026
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में नरमी, जानें दिल्ली समेत बड़े शहरों का रेट - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल

21 August 2026
Next Post
CM योगी का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया बड़ा तोहफा - Panchayati Times

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,142)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved