• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर अहम निर्णय लिया है। अब 1 जुलाई 2025 से कोई भी यात्री बिना आधार प्रमाणीकरण के IRCTC से तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकेगा।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
11 June 2025
in बिज़नेस, भारत
0
तत्काल टिकट के लिए कर लीजिये ये काम, तुरंत हो जाएगी बुकिंग - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। अब 1 जुलाई 2025 से कोई भी यात्री बिना आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) के IRCTC वेबसाइट या ऐप के माध्यम से तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकेगा। रेल मंत्रालय द्वारा 10 जून को जारी एक सर्कुलर में यह जानकारी सभी रेलवे जोनों के साथ साझा की गई है। यह कदम तत्काल योजना के तहत हो रही अनियमितताओं को रोकने और वास्तविक यात्रियों को इसका लाभ दिलाने के लिए उठाया गया है।

15 जुलाई से ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण भी होगा जरूरी

रेल मंत्रालय के अनुसार, 1 जुलाई से केवल आधार सत्यापित यूजर्स ही Tatkal Ticket बुक कर सकेंगे, जबकि 15 जुलाई 2025 से बुकिंग के समय आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी (OTP) द्वारा प्रमाणीकरण भी अनिवार्य होगा। यह नई व्यवस्था तत्काल टिकट की पारदर्शिता को बढ़ावा देगी और दलालों व फर्जी यूजर्स पर लगाम लगाएगी।

टिकट एजेंटों पर भी कसा शिकंजा

नए नियमों के तहत रेलवे टिकट एजेंट अब तत्काल बुकिंग शुरू होने के 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।

  • AC क्लास के लिए बुकिंग का यह प्रतिबंध सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक लागू रहेगा।
  • नॉन-AC क्लास के लिए यह समय 11:00 से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस निर्णय का मकसद आम यात्रियों को प्राथमिकता देना और एजेंटों की ओर से की जा रही अनुचित बुकिंग पर रोक लगाना है।

तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव - Panchayati Times

केवल 10% यूजर्स हैं आधार वेरिफाइड

आईआरसीटीसी (IRCTC) के आंकड़ों के अनुसार, देश में इसके 13 करोड़ से अधिक पंजीकृत यूजर्स हैं, लेकिन इनमें से महज 10% यूजर्स ही आधार से सत्यापित हैं। ऐसे में रेलवे ने टिकटिंग प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया है।

रेल मंत्री ने पहले ही दिए थे संकेत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते 4 जून को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के माध्यम से इस बदलाव की जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि आधार प्रमाणीकरण से जरूरतमंद यात्रियों को तत्काल टिकट की सुविधा सुलभ होगी और सिस्टम में व्याप्त गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

फर्जी आईडी पर सरकार का कड़ा रुख

गौरतलब है कि पिछले एक साल में 3.59 लाख फर्जी आईआरसीटीसी यूजर आईडी को ब्लॉक किया गया है। लगातार सामने आ रही शिकायतों और अवैध बुकिंग की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने अब आधार-आधारित बुकिंग को अनिवार्य बना दिया है, जिससे टिकटिंग प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी हो सके।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, आरक्षण का फार्मूला जारी 

रेल मंत्रालय का यह फैसला तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली को अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब यात्रियों को तत्काल टिकट पाने के लिए IRCTC खाते में आधार लिंक करना और OTP प्रमाणीकरण पूरा करना अनिवार्य होगा। यात्रियों को समय रहते अपने खाते को अपडेट करने की सलाह दी जा रही है, ताकि वे 1 जुलाई के बाद होने वाले बदलावों से प्रभावित न हों।

Tags: तत्काल टिकटतत्काल टिकट बुकिंग
Previous Post

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, आरक्षण का फार्मूला जारी 

Next Post

जल्द जारी होगी PM-KISAN योजना की 20वीं किस्त, जानें- तारीख और कैसे प्राप्त करें?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान - Panchayati Times
बिज़नेस

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान

11 July 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव हादसे का शिकार, फु क्वोक द्वीप के पास पलटी बोट; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर - Panchayati Times
दुनिया

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव हादसे का शिकार, फु क्वोक द्वीप के पास पलटी बोट; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

11 July 2026
Bankipur By-Election: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा 'बंटी' ने वापस लिया नामांकन, पारिवारिक कारणों का दिया हवाला - Panchayati Times
भारत

Bankipur By-Election: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ‘बंटी’ ने वापस लिया नामांकन, पारिवारिक कारणों का दिया हवाला

10 July 2026
DUPIC Card Delhi: दिल्ली में हर मकान और फ्लैट को मिलेगी डिजिटल पहचान, QR कोड से खुल जाएगा पूरा रिकॉर्ड - Panchayati Times
भारत

DUPIC Card Delhi: दिल्ली में हर मकान और फ्लैट को मिलेगी डिजिटल पहचान, QR कोड से खुल जाएगा पूरा रिकॉर्ड

10 July 2026
Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित - Panchayati Times
बिज़नेस

Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित

10 July 2026
राम मंदिर दान विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, CBI जांच, SIT और फोरेंसिक ऑडिट की मांग - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर दान विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, CBI जांच, SIT और फोरेंसिक ऑडिट की मांग

10 July 2026
Next Post
PM-Kisan 20th Instalment: 20th installment of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) scheme will be released on this day, check latest update

जल्द जारी होगी PM-KISAN योजना की 20वीं किस्त, जानें- तारीख और कैसे प्राप्त करें?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (556)
  • जुर्म (336)
  • दुनिया (346)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (299)
  • बिज़नेस (281)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,741)
  • मनोरंजन (307)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,097)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान - Panchayati Times

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान

11 July 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव हादसे का शिकार, फु क्वोक द्वीप के पास पलटी बोट; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर - Panchayati Times

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव हादसे का शिकार, फु क्वोक द्वीप के पास पलटी बोट; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

11 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved