बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। इस बीच चुनावी मैदान में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने गुरुवार को 51 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि, सबसे बड़ी बात यह रही कि प्रशांत किशोर स्वयं किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी भी रहस्य बरकरार है।
करगहर से रितेश पांडे को मिला टिकट
कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि प्रशांत किशोर खुद करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन पार्टी ने इस सीट से भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश रंजन उर्फ रितेश पांडे को मैदान में उतारकर सभी को चौंका दिया। इससे यह साफ हो गया है कि पीके (प्रशांत किशोर) अपनी सीट को लेकर आखिरी वक्त तक रणनीतिक सस्पेंस बनाए रखना चाहते हैं।
इन प्रमुख चेहरों को मिला मौका
घोषित सूची में कई दिलचस्प नाम शामिल हैं। गोपालगंज से प्रीति किन्नर, कुम्हरार से केसी सिन्हा, मांझी से यदुवंश गिरी, दरभंगा से आरके मिश्रा, और अमौर से अफरोज आलम को टिकट मिला है। इसके अलावा वाल्मीकिनगर से दीर्घ नारायण प्रसाद, सुपौल के निर्मली से रामप्रवेश यादव, और नालंदा से कुमारी पूनम सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।
टिकट बंटवारे पर बवाल, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
जन सुराज के मजबूत कार्यकर्ता माने जा रहे अमोद नारायण झा का नाम सूची से गायब होने पर मधुबनी के बेनीपट्टी क्षेत्र में पार्टी दफ्तर पर हंगामा हो गया। उनके समर्थकों ने टिकट काटे जाने पर नाराज़गी जताई। झा की जगह परवेज आलम को टिकट दिया गया है।
देखें उम्मीदवारों की सूची:
वाल्मिकीनगर– दीर्घ नारायण प्रसाद
लौरिया– सुनील कुमार
हरसिद्धि (एससी)-अवधेश राम
ढाका– डॉ. लाल बाबू प्रसाद
सुरसंड– उषा किरण
रुन्नीसैदपुर– विजय कुमार साह
बेनीपट्टी– मो. परवेज आलम
निर्मली– रामप्रवेश कुमार यादव
सिकटी– रागिब बब्लू
कोचाधामन– अबू अफ्फान फारूक
अमौर– अफरज आलम
बैसी– मो शाहनवाज आलम
प्राणपुर– कुणाल निषाद उर्फ सोनू
आलमनगर– सुबोध कुमार सुमन
सहरसा- किशोर कुमार
सिमरी बख्तियारपुर- सुरेंद्र यादव
महिषी- शमीम अख्तर
दरभंगा ग्रामीण- शोएब खान
दरभंगा- आरके मिश्रा
केवटी- बिल्टू सहनी
मीनापुर- तेज नारायण साहनी
मुजफ्फरपुर- डॉ. अमित कुमार दास
गोपालगंज- डॉ. शशि शेखर सिन्हा
भोरे (एससी)- प्रीति किन्नर
रघुनाथपुर- राहुल कीर्ति सिंह
दरौंधा- सत्येंद्र कुमार यादव
मांझी- यदुवंश गिरी
बनियापुर- श्रवण कुमार महतो
छपरा- जय प्रकाश सिंह
परसा- मुसाहेब महते
सोनेपुर- चंदनलाल महता
कल्याणपुर (एससी)-राम बालक पासवान
मोरवा- जागृति ठाकुर
मटिहान- डॉ. अरुण कुमार
बेगूसराय- सुरेंद्र कुमार सहनी
खगरिया- जयंती पटेल
बलदौर- गजेंद्र कुमार सिंह (निषाद)
परबत्ता- विनय कुमार वरुण
पीरपैंती (एससी)- घनश्याम दास
बेलहर– ब्रज किशोर पंडित
अस्थावां- लता सिंह
बिहारशरीफ- दिनेश कुमार
नालंदा- कुमारी पूनम सिन्हा
कुम्हरार- केसी सिन्हा
आरा- डॉ. विजय कुमार गुप्ता
चेनारी (एससी)- नेहा कुमारी (नटराज)
करगहर- रितेश रंजन (पांडेय)
गोह- सीता राम दुखारी
नबीनगर- अर्चना चंद्रा
इमामगंज (एससी)- डॉ. अजीत कुमार
बोधगया (एससी)- लक्ष्मण मांझी
पार्टी की रणनीति में युवाओं, महिलाओं और पिछड़ों पर फोकस
घोषणा सूची पर नजर डालें तो जन सुराज ने टिकट वितरण में युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यकों और हाशिए पर खड़े समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। यह साफ संकेत है कि प्रशांत किशोर समाज के सभी वर्गों को साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सरकार बनने पर हर परिवार को सरकारी नौकरी मिलेगी: तेजस्वी यादव
जन सुराज की पहली सूची ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। एक ओर प्रशांत किशोर की सीट पर सस्पेंस बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर पार्टी ने नए और विविध चेहरों को मौका देकर खुद को एक वैकल्पिक राजनीतिक ताकत के रूप में पेश करने की कोशिश की है। अब देखना यह होगा कि अन्य दल इस चुनौती का किस तरह जवाब देते हैं।









