बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया, जब नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक रूप से दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथग्रहण समारोह में केंद्र और राज्य की राजनीति के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में मंच साझा करते नज़र आए।
दो उपमुख्यमंत्री, कुल 26 मंत्रियों ने ली शपथ
नीतीश कुमार के साथ नई कैबिनेट के 26 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। इस बार सरकार में बीजेपी का दबदबा साफ दिखाई दिया।
- बीजेपी से 14 मंत्री
- जेडीयू से 8 मंत्री
- एलजेपी (रामविलास) से 2 मंत्री
- हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री
बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, जो आने वाले समय में सत्ता संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मंत्रिमंडल में शामिल नाम
मंत्रियों की सूची में अनुभवी चेहरों के साथ कुछ नए नाम भी जगह बनाने में सफल रहे।
काबिल और चर्चित नेताओं में —
- सम्राट चौधरी- BJP
- विजय कुमार सिन्हा- BJP
- मंगल पांडेय- BJP
- डॉ . दिलीप जायसवाल, (एम.एल.सी)- BJP
- नितिन नबीन- BJP
- रामकृपाल यादव- BJP
- संजय सिंह ‘टाइगर’- BJP
- अरुण शंकर प्रसाद- BJP
- सुरेंद्र मेहता- BJP
- नारायण प्रसाद- BJP
- रमा निषाद- BJP
- लखेंद्र पासवान- BJP
- श्रेयसी सिंह- BJP
- डॉ . प्रमोद कुमार चंद्रवंशी- BJP
- विजय कुमार चौधरी-JDU
- श्रवण कुमार-JDU
- विजेंद्र यादव-JDU
- अशोक चौधरी-JDU
- लेसी सिंह-JDU
- जमा खान-JDU
- मदन सहनी-JDU
- संजय कुमार (पासवान)- LJP
- संजय सिंह- LJP
इसके अलावा सहयोगी दलों के दो नेताओं—
- संतोष कुमार सुमन (जीतनराम मांझी के बेटे)
- दीपक प्रकाश (उपेंद्र कुशवाहा के बेटे) ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जो यह दिखाता है कि एनडीए युवा नेतृत्व को भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें: अनमोल बिश्नोई को भारत लाया गया, NIA ने किया अरेस्ट
राजनीतिक संदेश और महत्व
नीतीश कुमार का दसवां कार्यकाल सिर्फ रिकॉर्ड के लिहाज़ से नहीं, बल्कि राजनीतिक समीकरणों के नए संतुलन का प्रतीक भी माना जा रहा है। एनडीए गठबंधन की यह नई सरकार बिहार में स्थिरता और विकास की उम्मीदें लेकर आई है। नई मंत्रिपरिषद में विभिन्न दलों के प्रतिनिधित्व से यह संकेत भी मिलता है कि गठबंधन सहयोगियों को साथ लेकर मजबूत शासन देने की तैयारी है।








