बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने खास अंदाज़ में अपने फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट कर इस बात का खुलासा किया, जिसके बाद से उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोनम ने गुलाबी रंग के ट्रेंडी आउटफिट में कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपने बेबी बंप को खूबसूरती से फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। लंबी पिंक स्कर्ट, मैचिंग ब्लेज़र, ब्लैक बैग और सनग्लासेस के साथ उनका पूरा लुक बेहद सटल और एलीगेंट दिखा।
तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने सिर्फ एक शब्द लिखा— “मदर”, साथ ही एक किस इमोजी जोड़कर अपने पति आनंद आहूजा को टैग किया। उनकी इस पोस्ट पर सेलेब्रिटीज और फैंस ने तुरंत बधाइयों की बौछार कर दी।

करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, “सोना और आनंद”, वहीं आनंद आहूजा ने मज़ाकिया अंदाज़ में कमेंट किया, “डबल-ट्रबल”।
काफी समय से सोनम की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं थीं, लेकिन अभिनेत्री ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। आखिरकार अब उन्होंने अपने फोटोशूट के माध्यम से यह खुशखबरी सभी के साथ साझा कर दी है।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, नई एनडीए सरकार के 26 मंत्रियों ने ली शपथ
गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2022 में दोनों ने अपने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया था, और अब शादी के सात साल बाद सोनम दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।









