जम्मू-कश्मीर के कटरा से एक हादसे की खबर आ ही है। श्रद्धालुओं को लेकर कटरा जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें अभी तक एक की मौत और 40 जख्मी बताए जा रहे हैं।
गुरुवार सुबह सांबा ज़िले के जतवाल इलाके में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम 40 लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला शख्स पकड़ा गया, पूरी जानकारी सामने आई
अधिकारियों ने बताया कि यह बस उत्तर प्रदेश से कटरा जा रही थी और दुर्घटना के समय इसमें लगभग 70 यात्री सवार थे। यह हादसा सांबा ज़िले के जतवाल गांव में हुआ। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोग और आपातकालीन सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को बाहर निकाला। सभी 40 घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।








