• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 28, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

Breaking: ऑपरेशन सिंदूर के वक्त बहावलपुर और लाहौर में एक्टिव थे 11 भारतीय SIM

Operation SINDOOR Update: पुलिस के मुताबिक चौरेसिया आईएसआई एजेंटों के लिए सिम कार्ड की सप्लाई करता था। एडिशनल कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, लातूर...

Kiran rautela by Kiran rautela
10 September 2025
in जुर्म, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त एक्टिव थे 11 भारतीय SIM,ये रही रिपोर्ट

ऑपरेशन सिंदूर के वक्त एक्टिव थे 11 भारतीय SIM,ये रही रिपोर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

Operation SINDOOR Update: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के बहावलपुर में इस्तेमाल हो रहे एक भारतीय सिम कार्ड को ट्रैक करते हुए एक जासूसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नेपाल के 43 वर्षीय नागरिक प्रभात कुमार चौरेसिया को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के इशारे पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था।

पुलिस के मुताबिक चौरेसिया आईएसआई एजेंटों के लिए सिम कार्ड की सप्लाई करता था। एडिशनल कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, लातूर (महाराष्ट्र) में पते पर बने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कर चौरेसिया ने बिहार और महाराष्ट्र से 16 सिम कार्ड खरीदे। इन्हें एक्टिवेट करने के बाद काठमांडू (नेपाल) भेजा जाता था और फिर आईएसआई हैंडलर्स तक पहुंचाया जाता था।

यह भी पढ़ें- बिहार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बल्ले-बल्ले, CM का ऐलान- मासिक मानदेय में बढ़ोतरी

जांच में सामने आया है कि इन सिम कार्ड्स में से 11 का इस्तेमाल पाकिस्तान के लाहौर, बहावलपुर और अन्य जगहों से व्हाट्सएप पर भारतीय सेना के अधिकारियों से संपर्क साधने और संवेदनशील जासूसी जानकारी हासिल करने के लिए किया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, बहावलपुर में स्थित जैश मुख्यालय, जिसे ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया गया था, उसी जगह से यह नेटवर्क जुड़ा था। जांच में यह भी पता चला कि चौरेसिया का हैंडलर नेपाल का एक बड़ा व्यापारी था, जो आईएसआई का सहयोगी है और वर्तमान में नेपाल में चल रहे Gen-Z विरोध प्रदर्शन में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

कैसे फंसा चौरेसिया?

जांच में सामने आया कि साल 2024 में आईएसआई एजेंटों ने नेपाल के एक बिचौलिए के जरिए चौरेसिया को अमेरिकी वीज़ा और विदेश में पत्रकारिता के अवसर देने का लालच दिया। बदले में उसे सिम कार्ड सप्लाई करने और डीआरडीओ व भारतीय सेना प्रतिष्ठानों से जुड़ी जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चौरेसिया से डिजिटल डिवाइस, कई सिम कार्ड के पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि पहले वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था और बाद में काठमांडू में अपनी कंपनी शुरू की थी, लेकिन भारी घाटे के कारण बिजनेस डूब गया। विदेश जाने की मजबूरी में उसने आईएसआई एजेंटों से हाथ मिला लिया।

गिरफ्तारी और केस

यह ऑपरेशन एसीपी कैलाश बिष्ट और इंस्पेक्टर राहुल कुमार व विनीत तेवतिया की टीम ने अंजाम दिया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान में भारतीय मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग की सूचना मिलने पर जांच शुरू की गई थी।’

नेपाल के बिरगंज निवासी चौरेसिया विजय ब्लॉक, लक्ष्मी नगर (दिल्ली) में रह रहा था। उसे कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2)/152 के तहत केस दर्ज किया गया।

जांच जारी है ताकि चौरेसिया के सहयोगियों की पहचान की जा सके, कूरियर नेटवर्क का पता लगाया जा सके और विदेशी हैंडलर्स को पकड़ा जा सके।

चौरसिया की पृष्ठभूमि

  • 1982 में जन्म
  • शिक्षा: मैट्रिक (नेपाल), इंटरमीडिएट (मोतिहारी, बिहार), बीएससी डिग्री और डिप्लोमा (कंप्यूटर हार्डवेयर व नेटवर्किंग)
  • मुंबई में काम करने के बाद मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, फिर काठमांडू में बिजनेस
Tags: india operation sindoormodi operation sindooroperation sindooroperation sindoor 2operation sindoor 2.0operation sindoor factsoperation sindoor indiaoperation sindoor jetsoperation sindoor latestoperation sindoor liveoperation sindoor live updatesoperation sindoor movieoperation sindoor newsoperation sindoor part 2operation sindoor songoperation sindoor updateoperation sindoor updates liveoperation sindoor videowhat is operation sindoorऑपरेशन सिंदूर
Previous Post

IND vs UAE एशिया कप 2025: भारत बनाम यूएई आज, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

Next Post

कौन हैं सुदन गुरुंग? बच्चों को यूनिफॉर्म और किताबों के साथ प्रदर्शन में बुलाया

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times
भारत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times
पंचायत

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
राजस्थान: तिजारा नगर परिषद चेयरमैन चुनाव से पहले 18 कांग्रेस पार्षदों को पंचकूला में रोका गया - Panchayati Times
पंचायत

राजस्थान: तिजारा नगर परिषद चेयरमैन चुनाव से पहले 18 कांग्रेस पार्षदों को पंचकूला में रोका गया

21 September 2026
LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम - Panchayati Times
भारत

LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम

21 September 2026
DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
Next Post
Who is Sudan Gurung?

कौन हैं सुदन गुरुंग? बच्चों को यूनिफॉर्म और किताबों के साथ प्रदर्शन में बुलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (320)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,818)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved