IRCTC scam दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को आईआरसीटीसी (IRCTC) घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और पूर्व बिहार मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तथा पुत्र तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन शुरू, लेकिन सीट बंटवारे पर फंसा पेंच
अदालत ने निर्देश दिया कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ लोक सेवक द्वारा आपराधिक दुराचार (criminal misconduct) और धोखाधड़ी की साजिश (criminal conspiracy to commit cheating) के आरोप तय किए जाएं, जबकि राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धोखाधड़ी (cheating) और धोखाधड़ी की साजिश (conspiracy to commit cheating) के आरोप तय किए जाएंगे।









