By-election 2025 Live Updates: गुरुवार सुबह पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। नीलांबूर (केरल), लुधियाना पश्चिम (पंजाब), कालिगंज (पश्चिम बंगाल) और विसावदर व कड़ी (गुजरात) में
सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और 23 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
नीलांबूर सीट पर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने एम. स्वराज, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने आर्यादन शौकत, और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एडवोकेट मोहन जॉर्ज को उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें- Breaking: दिल्ली से लेह जा रहा इंडिगो का विमान आधे रास्ते से लौटा
नीलांबूर उपचुनाव को 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले का ‘सेमीफाइनल’ बताते हुए केरल के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक वी. डी. सतीशन ने कहा कि, ‘UDF को जीत का पूरा भरोसा है और इसे सत्ता में वापसी की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
यह एक राजनीतिक मुकाबला है, UDF और LDF के बीच सीधी टक्कर है। यह 2026 विधानसभा चुनावों से पहले का सेमीफाइनल है, और हमें बड़े अंतर से जीतने का भरोसा है। हम इसे पिनाराई सरकार को जवाबदेह ठहराने के मौके के रूप में देख रहे हैं। एक सरकार जो पिछले नौ वर्षों से सत्ता में है।’









