• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home शिक्षा / जॉब

CBSE Class 12 छात्रों को बड़ी राहत, स्कैन कॉपी आवेदन की तारीख फिर बढ़ी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
25 May 2026
in शिक्षा / जॉब
0
CBSE Three Language Policy 2026: 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत, जानें नई भाषा नीति किस कक्षा में कैसे होगी लागू - Panchayati Times

CBSE

Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब छात्र 25 मई 2026 रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने यह फैसला पोर्टल और ऑनलाइन भुगतान से जुड़ी लगातार तकनीकी समस्याओं के बाद लिया है।

पहले स्कैन कॉपी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई तय की गई थी, लेकिन वेबसाइट पर लगातार दिक्कतें आने के कारण इसे पहले 23 मई और फिर 24 मई तक बढ़ाया गया। अब CBSE ने छात्रों को अतिरिक्त समय देते हुए आवेदन प्रक्रिया 25 मई तक जारी रखने का फैसला किया है।

CBSE has extended the last date for obtaining scanned copies of evaluated answer books for Class XII Board Examinations 2026 till 25 May 2026 (Midnight).

Students may submit their applications through the official portal.

Circular Link: https://t.co/xZQ9BxFyPi pic.twitter.com/N1bibytTvJ

— CBSE HQ (@cbseindia29) May 24, 2026

पोर्टल और पेमेंट में आईं दिक्कतें

कई छात्रों और अभिभावकों ने शिकायत की थी कि आवेदन करते समय वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही थी। कुछ मामलों में छात्रों के खाते से शुल्क कट गया, लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। तकनीकी समस्याओं के चलते छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद बोर्ड को आवेदन की तारीख बढ़ानी पड़ी।

जल्द शुरू होगी पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया

CBSE ने स्पष्ट किया है कि स्कैन कॉपी उपलब्ध कराने के बाद पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन से जुड़ी तारीखें अलग से घोषित की जाएंगी। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन पूरा कर लें।

शिक्षा मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

तकनीकी खामियों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। मंत्रालय ने बताया कि सर्वर डाउन होने, भुगतान फेल होने और पोर्टल संचालन से जुड़ी समस्याओं की जांच के लिए IIT मद्रास और IIT कानपुर के विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है। यह टीम भविष्य में ऐसी परेशानियों से बचने के लिए जरूरी सुझाव देगी।

भुगतान व्यवस्था में बैंकों की मदद

ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए CBSE ने कई सरकारी बैंकों को भी जोड़ा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और इंडियन बैंक अब भुगतान प्रक्रिया को सुचारु बनाने में सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें: असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पेश 

ऐसे करें स्कैन कॉपी के लिए आवेदन

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “परीक्षा संगम” विकल्प खोलें।
  • “Schools / Ganga / Saraswati” सेक्शन में जाएं।
  • Class 12 Post Result Services लिंक चुनें।
  • “Obtaining Scanned Copy of Evaluated Answer Book” पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी भरकर ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज और पेमेंट रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
Tags: CBSEClass 12स्कैन कॉपी
Previous Post

असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पेश 

Next Post

बढ़ती तेल की कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियां बंपर मुनाफा कमा रही

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार
खेल

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
UPTET Result 2026: 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक नहीं कर पाए क्वालीफाई, जानें पूरा रिजल्ट और आगे का मौका - Panchayati Times
राज्यों से

UPTET Result 2026: 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक नहीं कर पाए क्वालीफाई, जानें पूरा रिजल्ट और आगे का मौका

27 August 2026
सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान - Panchayati Times
राज्यों से

CM योगी का युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेंगे इतने लाख सरकारी नौकरी

25 August 2026
BPSC TRE-4: परीक्षा के चरणों और निगेटिव मार्किंग पर बड़ा अपडेट - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE-4: परीक्षा के चरणों और निगेटिव मार्किंग पर बड़ा अपडेट

24 August 2026
स्कूल के बाहर भरा पानी तो नगर निगम पहुंच गए बच्चे, दफ्तर में ही लगा दी क्लास - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

स्कूल के बाहर भरा पानी तो नगर निगम पहुंच गए बच्चे, दफ्तर में ही लगा दी क्लास 

22 August 2026
छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला

20 August 2026
Next Post
बढ़ती तेल की कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियां बंपर मुनाफा कमा रही - Panchayati Times

बढ़ती तेल की कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियां बंपर मुनाफा कमा रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (581)
  • जुर्म (340)
  • दुनिया (351)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (310)
  • बिज़नेस (291)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,796)
  • मनोरंजन (313)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,130)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (198)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता - Panchayati Times

इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता

27 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved