• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, March 13, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस ने की मंथन

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस मुख्यालय, नई दिल्ली में हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत कई अन्य नेता शामिल हुए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 October 2023
in भारत
0
कांग्रेस 22 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रही - Panchayati Times

कांग्रेस 22 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रही

Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक मध्यप्रदेश चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस मुख्यालय, नई दिल्ली में हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत कई अन्य नेता शामिल हुए। इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों व पिछड़े वर्गों को कुछ ही दिनों में न्याय मिलने वाला है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले18 वर्ष के भाजपाई अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचारी कुशासन पर पूर्ण विराम लगेगा। इस बार जनता मध्य प्रदेश में पिछले दरवाज़े से अलोकतांत्रिक भाजपा सरकार नहीं बनने देगी। इस बार दग़ाबाज़ों को करारा जवाब मिलेगा। कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है। आज मध्य प्रदेश के विषय में केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मध्य प्रदेश चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक हुई।

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, पूर्व अध्यक्ष श्री @RahulGandhi सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। pic.twitter.com/elOTbFQH5D

— Congress (@INCIndia) October 13, 2023

बैठक ख़त्म होने के बाद प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि बैठक में 60 सीटों के प्रत्याशियों पर चर्चा हुई है। हमारी इस विषय पर एक बार फिर बैठक होगी। जैस ही पितृपक्ष ख़त्म होगा, 15 अक्टूबर तक प्रत्याशियों की सूची आ जाएगी।

कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जीत की ओर कदम बढ़ा रही

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जीत की ओर कदम बढ़ा रही है। मध्यप्रदेश की जनता बेहद आक्रोशित है, बीजेपी सरकार के कई घोटाले सामने आ रहे हैं। आज ही मध्यप्रदेश में 10 करोड़ का आदिवासी घोटाला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने आपको जितने भी अधिकार दिए, बीजेपी सरकार ने एक-एक कर सब छीन लिए: प्रियंका गांधी

बीजेपी ने मध्यप्रदेश के 136 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने मध्यप्रदेश के कुल 230 विधानसभा सीटों में से 136 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने इस बार विधानसभा चुनाव के मैदान में केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसदों और पार्टी महासचिवों को भी उतारा है। केंद्रीय मंत्री की सूची में सबसे बड़ा नाम कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का है।

बीजेपी प्रधानमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ रही

बीजेपी इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चेहरा न बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आगे कर रखा है। कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है।

Tags: कमलनाथकांग्रेसमध्यप्रदेश चुनावरणदीप सिंह सुरजेवालाराहुल गांधी
Previous Post

गाजा पट्टी पर इजरायल की बमबारी में विदेशियों समेत 13 बंधकों की मौत: हमास

Next Post

भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला 

12 March 2026
पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘निर्भय रहो’ पहल शुरू - Panchayati Times
भारत

पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘निर्भय रहो’ पहल शुरू

12 March 2026
लोकसभा की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी: ओम बिरला : Panchayati Times
भारत

लोकसभा की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी: ओम बिरला

12 March 2026
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज - Panchayati Times
भारत

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी बहस

11 March 2026
आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति

11 March 2026
Next Post
कप्तानी छिनने के बाद रोहित शर्मा का पहला बयान आया सामने - Panchayati Times

भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (202)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (314)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,563)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप - Panchayati Times

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप

12 March 2026
देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा? - Panchayati Times

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved