बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए स्पष्ट कर दिया कि इस बार राज्य में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। वहीं 14 नवंबर 2025 को मतगणना होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
बिहार चुनाव 2025: प्रमुख जानकारी
- कुल मतदाता: 7.43 करोड़
- पुरुष: 3.92 करोड़
- महिला: 3.50 करोड़
- पहली बार वोट देने वाले: 14 लाख
- मतदान केंद्र (बूथ): 90,712
- वोटिंग के चरण: 2
- परिणाम घोषित होने की तारीख: 14 नवंबर 2025
बिहार चुनाव 2025 – चरणवार कार्यक्रम
| चुनावी प्रक्रिया | पहला चरण (121 सीटें) | दूसरा चरण (122 सीटें) |
|---|---|---|
| गजट अधिसूचना जारी होने की तिथि | 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) | 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) |
| नामांकन की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) | 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) |
| नामांकन पत्रों की जांच | 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) | 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) |
| नाम वापसी की अंतिम तिथि | 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) | 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) |
| मतदान की तिथि | 06 नवम्बर 2025 (गुरुवार) | 11 नवम्बर 2025 (मंगलवार) |
| मतगणना की तिथि | 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) | — |
| चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति (डेडलाइन) | 16 नवम्बर 2025 (रविवार) | — |
2020 की तुलना में क्या बदला?
2020 के विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए गए थे — 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को। उस समय सुरक्षा कारणों, खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को देखते हुए चरणबद्ध मतदान को जरूरी माना गया था। इस बार दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया गया है, जिससे प्रशासनिक और लॉजिस्टिक प्रबंधन को सरल बनाया जा सके।
पिछली बार वोटिंग प्रतिशत 58.7% रहा था, जो 2015 की तुलना में बेहतर था।
2020 का सियासी समीकरण
- NDA: 125 सीट
- महागठबंधन (INDIA गठबंधन): 110 सीट
- अन्य: 8 सीट
दलवार सीटें:
- राजद: 75
- बीजेपी: 74
- जेडीयू: 43
- कांग्रेस: 19
वोट प्रतिशत:
- राजद: 23%
- बीजेपी: 20%
- जेडीयू: 16%
- कांग्रेस: 10%
- महागठबंधन व एनडीए दोनों को कुल 37% मत प्राप्त हुए थे।
आम आदमी पार्टी ने खोला चुनावी पत्ता, 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) भी सक्रिय भूमिका में नजर आ रही है। पार्टी ने सोमवार को 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें दो महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है।
घोषित उम्मीदवारों की सूची:
| विधानसभा क्षेत्र | प्रत्याशी का नाम |
|---|---|
| फुलवारी शरीफ (पटना) | अरुण कुमार रजक |
| बांकीपुर (पटना) | डॉ. पंकज कुमार |
| बेगूसराय | डॉ. मीरा सिंह |
| कुशेश्वरस्थान (दरभंगा) | योगी चौपाल |
| तरैया (सारण) | अमित कुमार सिंह |
| कस्बा (पूर्णिया) | भानु भारतीय |
| बेनीपट्टी (मधुबनी) | सुभदा यादव |
| किशनगंज | अशरफ आलम |
| परिहार (सीतामढ़ी) | अखिलेश नारायण ठाकुर |
| गोविंदगंज (मोतिहारी) | अशोक कुमार सिंह |
| बक्सर | धर्मराज सिंह (पूर्व कप्तान) |
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी और कुल 50 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना है।
चुनावी मुकाबले की तैयारी
बिहार में इस बार का चुनाव NDA बनाम INDIA गठबंधन के बीच रोचक होने वाला है, वहीं आम आदमी पार्टी और अन्य दलों की सक्रियता ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
कई नए चेहरे, युवा उम्मीदवार और क्षेत्रीय समीकरण इस चुनाव में नई दिशा तय कर सकते हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में वकील का हंगामा: CJI के सामने जूता…
बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में किसके सिर ताज सजेगा, इसका फैसला 14नवंबर को होगा। फिलहाल सभी दल मैदान में उतरने को तैयार हैं और मतदाता भी नई सरकार के चुनाव के लिए तैयार हैं।










