भारत में ईस्पोर्ट्स को संगठित, समावेशी और राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में ESGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप के पहले चरण – सेंट्रल ज़ोन का चार दिवसीय भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता 22 से 25 जनवरी 2026 तक Vortex Gaming Sanctuary, सेक्टर-128, नोएडा में आयोजित की गई।
इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 18 विभिन्न ईस्पोर्ट्स टाइटल्स में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को फिजिटल (फिजिकल + डिजिटल) फॉर्मेट में आयोजित किया गया, जिसने खिलाड़ियों और दर्शकों—दोनों के लिए रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया।
विजेताओं को मिला सम्मान
सभी टाइटल्स के विजेताओं को पद्मभूषण सतपाल सिंह (प्रख्यात कुश्ती कोच एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान) तथा एडवोकेट नंदन झा (प्रेसिडेंट – इंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (IMSA) एवं संस्थापक व सलाहकार – ESGF) द्वारा सम्मानित किया गया। यह अवसर भारतीय ईस्पोर्ट्स के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण रहा।

समावेशन की सशक्त मिसाल
इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप की एक बड़ी उपलब्धि पैरा एथलीट्स की सक्रिय भागीदारी रही। इस पहल ने ESGF की “सबके लिए खेल” की सोच को मजबूती से प्रस्तुत किया और ईस्पोर्ट्स को एक वास्तविक समावेशी खेल के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया।
18 टाइटल्स में हुआ रोमांचक मुकाबला
प्रतियोगिता के दौरान E-Football, Valorant, Dota 2, Tekken 8, League of Legends, Mobile Legends, Fortnite, Rocket League, Street Fighter, NBA 2K सहित कुल 18 टाइटल्स में मुकाबले खेले गए। वहीं Tony Hawk’s Pro Skater 3+4 को शोकेस टाइटल के रूप में प्रस्तुत किया गया।
पद्मभूषण सतपाल सिंह ने बढ़ाया हौसला
पद्मभूषण सतपाल सिंह ने कहा, “जिस प्रकार भारत ने पारंपरिक खेलों में ओलंपिक स्तर पर सफलता हासिल की है, उसी तरह भविष्य में ईस्पोर्ट्स में भी भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करेंगे। जब ईस्पोर्ट्स ओलंपिक का हिस्सा बनेगा, तब भी भारत पदक जीतेगा।”

हमारा उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला मंच प्रदान करना है: एडवोकेट नंदन झा
IMSA के प्रेसिडेंट एवं ESGF के संस्थापक एडवोकेट नंदन झा ने कहा, “भारत में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर 18 टाइटल्स के साथ ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। हमारा उद्देश्य युवाओं को एक पारदर्शी, सशक्त और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला मंच प्रदान करना है।”

प्रमुख विजेता
King of Fighters – गोल्ड: जसवंत बिष्ट | सिल्वर: आयुष | ब्रॉन्ज: गौरव
Rocket League – गोल्ड: राहुल अलवाह | सिल्वर: शुभम शर्मा | ब्रॉन्ज: आर्यन सूर्यवंशी
Puyo Puyo Champions – गोल्ड: अस्तित्व सूर्यवंशी | सिल्वर: शिवम | ब्रॉन्ज: कशिश मेहता
Naraka Bladepoint – गोल्ड: आकाश | सिल्वर: आयुष | ब्रॉन्ज: ध्रुव
Gran Turismo 7 – गोल्ड: राहुल अलवाह | सिल्वर: आशुतोष प्रताप सिंह | ब्रॉन्ज: अवनीश
Street Fighter 6 – गोल्ड: हिम्मत सिंह | सिल्वर: संतोष शुक्ला | ब्रॉन्ज: रवि शक्ति

BGMI –
गोल्ड: Team W2RX Alpha
सिल्वर: Team Razr
ब्रॉन्ज: Team 4AV Esport
Fortnite – गोल्ड: आराध्य शर्मा | सिल्वर: आर्यवीर सिंह | ब्रॉन्ज: राजवीर जेटली
Valorant – विजेता: Team Armaros | रनर-अप: Team Dorya
League of Legends – विजेता: Team Mijikane | द्वितीय: Team Soldiers | तृतीय: Team Fighter
Mobile Legends – विजेता: Team Soldiers

आगे का सफर
ESGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप देश के ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ और सेंट्रल—पांच ज़ोन्स में आयोजित की जा रही है। सेंट्रल ज़ोन की सफलता के बाद अब अन्य ज़ोन्स की प्रतियोगिताओं को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
ESGF के बारे में
ईस्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भारत में ईस्पोर्ट्स और माइंड स्पोर्ट्स के विकास के लिए समर्पित है।
ESGF, Global Esports Federation (GEF) और International Esports Federation (IESF) का सदस्य है तथा International Mind Sports Association (IMSA) से मान्यता प्राप्त है।
इसके साथ ही पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा ESGF को भारत में पैरा ईस्पोर्ट्स के विकास के लिए अधिकृत किया गया है।
ESGF, भारत की एकमात्र ईस्पोर्ट्स फेडरेशन है जो नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड (NSDC) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक व पैरालंपिक दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन करती है।
यह भी पढ़ें: India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’
ESGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप भारतीय ईस्पोर्ट्स इतिहास में एक नए और ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत कर रही है।









