Kapil Sharma Gets Warning From Lawrence Bishnoi Gang: कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर एक बार फिर से फायरिंग हुई है। कनाडा के सरे में कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफ़े’ पर एक महीने से भी कम समय में दूसरी बार गोलीबारी की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कैफ़े की बाहरी दीवार पर गोलियों के कई निशान देखे जा सकते हैं। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि घटना के समय मौजूद स्टाफ को कोई चोट नहीं पहुंची है।
हालांकि, इस घटना के बाद जो हुआ वह और भी चिंताजनक था। एक फेसबुक पोस्ट सामने आई जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों नामक व्यक्ति ने इस फायरिंग की ज़िम्मेदारी ली है और साथ ही आगे की धमकी भी दी है।
यह भी पढ़ें- Breaking: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की दिल्ली में हत्या, CCTV में कैद हुई घटना
क्या लिखा है फेसबुक पोस्ट में?
फेसबुक पर किए गए पोस्ट में लिखा गया, ‘जय श्री राम, सतश्री अकाल राम सारे भाइयों को। आज जो कपिल शर्मा के कैप्स कैफे… सरे में फायरिंग हुई, उसकी जिम्मेवारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेती है। हमने पहले कॉल की थी लेकिन उसने रिंग नहीं सुनी, इसलिए कार्रवाई करनी पड़ी। अब भी अगर रिंग नहीं सुनी तो अगली कार्रवाई जल्दी ही मुंबई में होगी।’
फायिंग के बाद से बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो पूरे बॉलीवुड को धमका रहा है। ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने पूरी इंडस्ट्री को धमकाते हुए कहा, ‘कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग इसलिए की गई क्योंकि कपिल ने सलमान को अपने शो के पर बुलाया था। अगली बार हम वार्निंग नहीं देंगे। अब गोली सीधी छाती पर चलेगी।’
पुलिस और सरकार सतर्क
सरे पुलिस ने इस गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास कोई वीडियो या जानकारी है तो वे आगे आएं। इस बीच, भारत में भी अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है, क्योंकि यह धमकी मुंबई में हमले की बात करती है।
यह पहली बार नहीं है जब कनाडा के वैंकूवर, सरे क्षेत्र में पंजाबी कलाकारों या रेस्टोरेंट्स को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी कई हाई-प्रोफाइल पंजाबी हस्तियों को धमकियां मिल चुकी हैं।
कपिल शर्मा और उनकी टीम ने अभी तक इस दूसरी फायरिंग और धमकी पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।









