• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

पलवल में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार 

हरियाणा के पलवल जिले से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान तौफीक के रूप में हुई है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
29 September 2025
in जुर्म
0
पलवल में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा के पलवल जिले से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान आलीमेव गांव निवासी 35 वर्षीय तौफीक के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।

पाकिस्तान दौरे के बाद बढ़ा संदिग्ध संपर्क

पुलिस के अनुसार, तौफीक वर्ष 2022 में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बहाने पाकिस्तान गया था। वहीं उसकी मुलाकात दिल्ली स्थित पाकिस्तान एम्बेसी में तैनात एक कर्मचारी से हुई। भारत लौटने के बाद भी तौफीक ने उक्त कर्मचारी से संपर्क बनाए रखा और दिल्ली में उससे मिलने भी गया।

वॉट्सऐप के जरिए जानकारी का आदान-प्रदान

जांच एजेंसियों का कहना है कि तौफीक ने बीएसएफ में तैनात एक कर्मचारी और पलवल के कुछ अन्य लोगों से जुड़ी जानकारी वॉट्सऐप के माध्यम से पाकिस्तान भेजी। उसके मोबाइल फोन से अब तक 12 पाकिस्तानी नंबरों का पता चला है, जिनसे वह वॉट्सऐप कॉल और चैट के ज़रिए लगातार संपर्क में था। पुलिस को उसके फोन से कई संदिग्ध चैट भी मिली हैं, हालांकि कुछ बातचीत उसने डिलीट भी कर दी थी।

लोगों को पाकिस्तान भेजने में भी भूमिका

सूत्रों की मानें तो तौफीक केवल जानकारी साझा करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वह अन्य लोगों को भी पाकिस्तान भेजने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। वह स्थानीय युवकों को वीजा लगवाने और पाकिस्तान यात्रा के लिए प्रेरित करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने कई लोगों को पाकिस्तान पहुंचाने में मदद की है।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पलवल की सीआईए टीम ने शुक्रवार को हथीन रोड के पास से तौफीक को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता, देशद्रोह, और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

इससे पहले हरियाणा के नूंह जिले से भी तीन व्यक्तियों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

जांच एजेंसियां सतर्क, जासूसी नेटवर्क की तलाश जारी

पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए तौफीक से जुड़े हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि तौफीक सिर्फ एक मोहरा हो सकता है और इसके पीछे एक संगठित जासूसी नेटवर्क भी काम कर रहा हो।

यह भी पढ़ें: आजम खान को जेल में स्लो पॉइजन दिया गया क्या?

तौफीक की गिरफ्तारी एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि विदेशी खुफिया एजेंसियां भारत की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने के प्रयासों में जुटी हैं। इस घटना ने हरियाणा पुलिस और खुफिया एजेंसियों को एक बार फिर चौकन्ना कर दिया है। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Tags: जासूसीतौफीकपलवलपाकिस्तानहरियाणा
Previous Post

‘गुस्सा हो रहे हो आप..सवाल पता ही नहीं..’ सूर्यकुमार ने हंसी-मजाक मे पाक रिपोर्टर को करा दिया चुप

Next Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, एम्स में चल रहा था इलाज

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Pune Murder Case: आरोपी सिया ने बताई मंगेतर केतन की हत्या करने की वजह - Panchayati Times
जुर्म

Pune Murder Case: आरोपी सिया ने बताई मंगेतर केतन की हत्या करने की वजह

26 June 2026
Pune Murder Case: आरोपी सिया ने बताई मंगेतर केतन की हत्या करने की वजह - Panchayati Times
जुर्म

Pune Murder Case: शादी से पहले लड़की ने प्रेमी संग की मंगेतर की हत्या

24 June 2026
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में गृह सचिव को SIT ने सौंपी रिपोर्ट, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा - Panchayati Times
जुर्म

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में गृह सचिव को SIT ने सौंपी रिपोर्ट, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

23 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times
जुर्म

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
बिहार: फायरिंग मामले में खान सर को मिली अंतरिम राहत - Panchayati Times
जुर्म

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज

5 June 2026
भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला जज और बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत - Panchayati Times
जुर्म

भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला जज और बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत

2 June 2026
Next Post
Senior BJP leader Vijay Kumar Malhotra passes away; he was undergoing treatment at AIIMS

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, एम्स में चल रहा था इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (224)
  • खेल (552)
  • जुर्म (328)
  • दुनिया (342)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (295)
  • बिज़नेस (273)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,712)
  • मनोरंजन (301)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,087)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (171)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Welcome To The Jungle Box Office Collection: पहले दिन हुई धमाकेदार शुरुआत - Panchayati Times

Welcome To The Jungle Box Office Collection: पहले दिन हुई धमाकेदार शुरुआत

26 June 2026
1 जुलाई से बदल जाएंगे कई बड़े वित्तीय नियम, जानिए आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या होगा असर? - Panchayati Times

1 जुलाई से बदल जाएंगे कई बड़े वित्तीय नियम, जानिए आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या होगा असर?

26 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved