• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक जारी, अगली सुनवाई बुधवार को

लंबे समय से लंबित पड़े उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार की जल्दबाज़ी पर सवाल उठाते हुए फिलहाल रोक को बरकरार रखा है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
24 June 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
- Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

लंबे समय से लंबित पड़े उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर कानूनी मोर्चा गर्म हो गया है। मंगलवार को राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष चुनाव पर लगी रोक हटाने के लिए तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन कोर्ट ने सरकार की जल्दबाज़ी पर सवाल उठाते हुए फिलहाल रोक को बरकरार रखा है।

सरकार ने पेश किया गजट नोटिफिकेशन, कहा- “कम्युनिकेशन गैप” था

सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि 9 जून को जो आरक्षण नियमावली बनाई गई थी, उसका गजट नोटिफिकेशन 14 जून को जारी हो चुका है। लेकिन बीते दिनों की सुनवाई में यह दस्तावेज कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसका कारण “कम्युनिकेशन गैप” बताया गया।

कोर्ट ने इस पर टिप्पणी करते हुए पूछा कि जब पिछले एक वर्ष से अधिक समय से पंचायत चुनाव नहीं कराए गए, तो अब अचानक इस कदर जल्दबाज़ी क्यों हो रही है?

25 जून को खंडपीठ में होगी सभी याचिकाओं पर संयुक्त सुनवाई

मंगलवार को सरकार की ओर से जब गजट नोटिफिकेशन पेश कर दिया गया, तो मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने फैसला किया कि इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई अब 25 जून (बुधवार) अपराह्न 2 बजे की जाएगी। तब तक चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक यथावत बनी रहेगी।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक जारी, अगली सुनवाई बुधवार को - Panchayati Times

आरक्षण नियमावली को लेकर भी दायर हुई हैं याचिकाएं

इस मामले में बागेश्वर निवासी गणेश कांडपाल और अन्य ने याचिकाएं दायर कर 9 और 11 जून को जारी आरक्षण नियमावली को चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने पुराने आरक्षण रोस्टर को शून्य घोषित कर नया रोस्टर लागू कर दिया, जो कोर्ट के पूर्व आदेशों और पंचायती राज अधिनियम 2016 की धारा 126 का उल्लंघन है।

इस धारा के अनुसार कोई भी नियम तब तक प्रभावी नहीं माना जा सकता, जब तक वह राजकीय गजट में प्रकाशित न हो।

15 से अधिक याचिकाएं खंडपीठ के पास भेजी गईं

एकलपीठ में सुनवाई के लिए लंबित 15 से अधिक याचिकाएं अब खंडपीठ को सौंप दी गई हैं। मंगलवार को दीपिका किरौला सहित अन्य याचिकाएं भी इसी संदर्भ में सुनवाई को लगी थीं। कोर्ट ने सभी याचिकाओं की एक साथ सुनवाई का निर्णय लिया है।

सचिवालय को क्यों नहीं थी जानकारी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब 14 जून को गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित हो गया था, तो फिर सचिवालय और अन्य संबंधित संस्थाओं को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी? यह “कम्युनिकेशन गैप” एक बार फिर प्रशासनिक समन्वय पर सवाल खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़ें: PM-KISAN की 20वीं किस्त आने वाली है, उससे पहले कर लें ये काम

अब निगाहें 25 जून की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कब और किन नियमों के तहत कराए जाएंगे। फिलहाल कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक को बरकरार रखा है और सरकार की जल्दबाज़ी पर नाराज़गी भी जाहिर की है।

Tags: उत्तराखंड पंचायत चुनावउत्तराखंड हाईकोर्टहाईकोर्ट
Previous Post

ऋषभ पंत को अनुशासनहीनता के लिए ICC की फटकार, मिली ये सजा

Next Post

बड़ी खबर: ट्रेन का किराया 1 जुलाई से बढ़ जाएगा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस - Panchayati Times
पंचायत

PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस

15 October 2026
NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन - Panchayati Times
पंचायत

NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन 

15 October 2026
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे - Panchayati Times
राज्यों से

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे

15 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन - Panchayati Times
कृषि समाचार

कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

14 October 2026
Next Post
बड़ी खबर: ट्रेन का किराया 1 जुलाई से बढ़ जाएगा - Panchayati Times

बड़ी खबर: ट्रेन का किराया 1 जुलाई से बढ़ जाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (594)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (301)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,156)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट - Panchayati Times

IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट

16 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved