• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 5, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

Heatwave Alert: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया ‘हीट वेव’ का अलर्ट, जानें-कैसा रहेगा दिल्ली का हाल?

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में आसमान से आग के गोले बरसने वाले हैं। यानि की कुछ दिनों में गजब की गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, उत्तरी गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

Kiran rautela by Kiran rautela
16 April 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
Tempreture-Heatwave-alert-by-imd

Tempreture-Heatwave-alert-by-imd

Share on FacebookShare on Twitter

अप्रैल का महीना अभी आधा बीता है और सूरज अभी से प्रचंड हो चला है। सुबह 11 बजे से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्मी ऐसी हो रही है कि अभी से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
इसी बीच मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में आसमान से आग के गोले बरसने वाले हैं। यानि की कुछ दिनों में गजब की गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, उत्तरी गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर के लिए अभी राहत भरी खबर है।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। वहीं, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लू के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल के लिए भी हीटवेव की चेतावनी दी है।

भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, उत्तरी गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
#weatherreport #heatwave @IMDWeather pic.twitter.com/B5dWUpIOXl

— Panchayati Times (@panchayati_pt) April 16, 2024

दिल्ली-एनसीआर का क्या हाल?

दिल्ली में पिछले 2-3 दिनों से मौसम थोड़ा मेहरबान है। हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाओं से थोड़ा राहत है। अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए खुशनुमा मौसम के संकेत दिए हैं।
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं आने वाले दिनों में नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, और गाजियाबाद में भी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- MSME Loan: 1 करोड़ रुपए का लोन 59 मिनट में हो सकता है अप्रूव, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया?

क्या होती है हीट वेव?

मौसम की सबसे गर्म अवधि को हीट वेव कहते हैं। हीट वेव अधिकतर दो या उससे अधिक दिनों तक रह सकती है। जब किसी क्षेत्र का तापमान औसत से कहीं अधिक होता है तो उसे हीट वेव या लू कहते हैं। मौसम विभाग के अनुसार जब मैदानी इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो लू चलने लगती है।

Heatwave Alert By IMD
Heatwave Alert By IMD

हीट वेव से कैसे बचें?

हीट वेव से बचने के लिए कुछ उपाय हैं जिन्हें अपनाया जा सकता है:

अधिक पानी पिएं: अधिक पानी पीना शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। विशेष रूप से गर्म दिनों में, अधिक पानी पीना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

सर्दी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें: ठंडा फल, सलाद, ठंडा दूध, दही, और अन्य सर्दी वाले खाद्य पदार्थ खाने से शरीर का तापमान कम होता है।

शरीर की ठंडक के लिए हवादार कपड़े पहनें: गरम दिनों में हवादार कपड़े पहनना और धूप में बचाव के लिए टोपी या छाता या फिर स्कार्फ का उपयोग करना चाहिए।

धूप से बचें: जब भी संभव हो, धूप में न बैठें। यदि आपको बाहर जाना आवश्यक है, तो धूप में बचाव के लिए टोपी, धूप के चश्मे, और धूप से बचाव की गर्मी के वस्त्र पहनें।

अधिक प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार: प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार आपको ठंडा रखने में मदद करता है, क्योंकि इसके पाचन के लिए अधिक समय लगता है।

ध्यान रखें कि हीट वेव के दौरान हालात खतरनाक हो सकते हैं और इससे बचाव महत्वपूर्ण है। अगर आप या कोई अन्य व्यक्ति हीट स्ट्रोक के लक्षणों का सामना करता है, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

Tags: alert for heat waveheat wave alertHeat Wave Guidanceheatwaveheatwave alertheatwave alert for 4 daysheatwave alert in indiaheatwave grips indiaheatwave in indiaheatwave in north indiaheatwave in north india news updatesheatwave in northern parts of indiaheatwave indiaheatwavesheatwaves in indiaimd heatwaveimd heatwave alertimd heatwave alert newsimd issues heat wave alertindia heatwaveIndia Meteorological Departmentnorth india heatwavenorthern india heatwaveक्या होती है हीट वेव?गर्मीगर्मी का मौसममौसम का अलर्टमौसम का हालमौसम विभागहीट वेवहीट वेव क्या हैहीट वेव क्या होती है
Previous Post

शाहरुख खान किस केकेआर क्रिकेटर जैसा हेयर स्टाइल चाहते हैं ?

Next Post

जानें मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण, मुद्दा, सांसद का रिपोर्ट कार्ड

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
Anant Singh: बेटी की शादी में अनंत सिंह कराएंगे प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार - Panchayati Times
राज्यों से

Anant Singh: बेटी की शादी में अनंत सिंह कराएंगे प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार

4 November 2026
बिहार में बाढ़ और सड़क निर्माण की समस्या का होगा एक साथ समाधान, नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे; केंद्र-बिहार सरकार के बीच MOU - Panchayati Times
भारत

बिहार में बाढ़ और सड़क निर्माण की समस्या का होगा एक साथ समाधान, नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे; केंद्र-बिहार सरकार के बीच MOU

3 November 2026
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश - Panchayti Times
भारत

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश

3 November 2026
भारतीय नौसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 20 ईरानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से बचाया - Panchayati Times
भारत

भारतीय नौसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 20 ईरानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से बचाया

3 November 2026
दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित 

3 November 2026
Next Post
मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव का समीकरण, सांसद का रिपोर्ट कार्ड

जानें मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण, मुद्दा, सांसद का रिपोर्ट कार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,857)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,172)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved