IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन रोमांच चरम पर रहा। जहां एक ओर भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहली पारी में सस्ते में समेटा, वहीं दूसरी ओर मैदान पर मोहम्मद सिराज और हैरी ब्रूक के बीच हुई तनातनी ने सबका ध्यान खींचा।
सिराज-ब्रूक की गर्मागर्म बहस
तीसरे दिन का सबसे चर्चित पल तब आया जब इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक और भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज आमने-सामने आ गए। सिराज लगातार ब्रूक को स्लेज कर रहे थे और उनके क्रीज पर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सिराज ने गुस्से में घूरा और कुछ कहा भी, जिस पर हैरी ब्रूक भी आपा खो बैठे और हाथों से इशारा करते हुए सिराज को दूर जाने के लिए कहा।
कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने इस वाकये पर अपनी राय देते हुए कहा, “अगर बल्लेबाज स्लेजिंग पर प्रतिक्रिया दे रहा है, तो समझिए गेंदबाज की योजना काम कर रही है।”
ब्रूक चूके शतक से, बुमराह का जलवा
ब्रूक शानदार लय में दिख रहे थे और उन्होंने 99 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि शतक से महज़ 1 रन दूर वे प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। इससे पहले उन्हें जीरो पर जीवनदान मिला था, जब बुमराह ने उन्हें नो बॉल पर आउट किया था।
भारतीय गेंदबाजों ने मिलकर इंग्लैंड को पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके, जो उनके टेस्ट करियर का 14वां पांच विकेट haul है। मोहम्मद सिराज ने भी 2 अहम विकेट लिए।
👀😯🗣️ Tensions rising in the middle!#MohammedSiraj and #HarryBrook in a fiery exchange as the heat is on at Headingley! 🔥#ENGvIND 1st Test Day 3 LIVE NOW Streaming on JioHotstar 👉 https://t.co/SIJ5ri9fiC pic.twitter.com/nKZTSeFZt1
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 22, 2025
भारत की दूसरी पारी की सधी शुरुआत
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी दबाव के 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि कप्तान शुभमन गिल 6 रन पर उनका साथ दे रहे हैं। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 471 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसमें यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने शतक जमाए थे।
टीम इंडिया ने किया आलोचकों को शांत
टेस्ट अनुभव की कमी को लेकर टीम इंडिया की आलोचना हो रही थी, लेकिन युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको गलत साबित कर दिया। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने पहले बल्लेबाजी में धमाका किया और फिर गेंद से इंग्लिश बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE पर मिल रहा 30 हजार का डिस्काउंट
चौथे दिन भारत की कोशिश होगी कि वह अपनी बढ़त को निर्णायक बनाए और इंग्लैंड को चौथी पारी में बड़ा लक्ष्य दे। सभी की नजरें अब केएल राहुल और शुभमन गिल पर होंगी, जो टीम को और मजबूत स्थिति में पहुंचा सकते हैं।









