• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 19, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट: बुमराह नहीं खेलेंगे आखिरी टेस्ट, ये खिलाड़ी बन सकते हैं रिप्लेसमेंट

इंग्लैंड के खिलाफ 31 जुलाई से लंदन के द ओवल मैदान पर शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 July 2025
in खेल
0
IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में बुमराह बना सकते ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

बुमराह

Share on FacebookShare on Twitter

इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। 31 जुलाई से लंदन के द ओवल मैदान पर शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट को लेकर भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच, एक बड़ी खबर सामने आई है कि टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह यह मुकाबला नहीं खेलेंगे।

बुमराह का वर्कलोड बना कारण

इस सीरीज से पहले चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और नए मुख्य कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया था कि जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत केवल तीन टेस्ट तक सीमित रखा जाएगा। बुमराह ने पहले तीन टेस्ट खेले और शानदार प्रदर्शन भी किया, लेकिन अब वे पांचवें टेस्ट से बाहर रहेंगे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है।

सीरीज पर संकट, भारत को चाहिए जीत

भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। इंग्लैंड पहले ही दो टेस्ट जीत चुकी है, जबकि भारत ने एक मुकाबला अपने नाम किया है। अगर द ओवल टेस्ट ड्रॉ होता है या भारत हारता है, तो इंग्लैंड सीरीज 2-1 से जीत जाएगी। ऐसे में भारत के पास सीरीज ड्रॉ करने का एकमात्र रास्ता है – जीत।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट: बुमराह नहीं खेलेंगे आखिरी टेस्ट - Panchayati Times
बुमराह

बुमराह की गैरमौजूदगी में कौन भरेगा खाली जगह?

1. आकाश दीप

एजबेस्टन टेस्ट में 10 विकेट झटकने वाले आकाश दीप टीम के लिए पहला विकल्प माने जा रहे हैं। हालांकि वह चौथे टेस्ट से ग्रोइन इंजरी के कारण बाहर थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। 28 वर्षीय इस गेंदबाज ने अब तक भारत के लिए 9 टेस्ट में 26 विकेट लिए हैं और बुमराह की गैरमौजूदगी में वह एक भरोसेमंद विकल्प हो सकते हैं।

2. अर्शदीप सिंह

अगर टीम प्रबंधन युवा जोश पर दांव लगाना चाहे, तो अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। वे चौथे टेस्ट से पहले अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे, लेकिन अब वह भी फिट हैं। यदि उन्हें अंतिम टेस्ट में शामिल किया जाता है, तो यह उनके टेस्ट करियर की शुरुआत होगी। सीम और स्विंग में माहिर अर्शदीप टीम को नई धार दे सकते हैं।

3. प्रसिद्ध कृष्णा

29 वर्षीय प्रसिद्ध कृष्णा को लीड्स और बर्मिंघम टेस्ट में मौका मिला था, लेकिन वह महंगे साबित हुए थे। उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन बुमराह की अनुपस्थिति में वह एक और अवसर पाने की कतार में हैं। हालांकि उनका चयन अनुभव से ज्यादा टीम संयोजन पर निर्भर करेगा।

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के प्रतिष्ठित द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप व वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी: 22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया 

जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चुनौती है, लेकिन साथ ही यह युवाओं को खुद को साबित करने का सुनहरा मौका भी है। द ओवल टेस्ट में सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि कौन बुमराह की जगह लेता है और क्या टीम इंडिया सीरीज को बराबरी पर खत्म कर पाती है।

Tags: अर्शदीप सिंहआकाश दीपटेस्टप्रसिद्ध कृष्णाबुमराहभारत बनाम इंग्लैंड
Previous Post

Breaking: ITBP जवानों की बस सिंध नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Next Post

इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चे अब नहीं चला सकेंगे YouTube, गाइडलाइन जारी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Global Chess League Season 4: बेंगलुरु में शतरंज का महासंग्राम - Panchayati Times
खेल

Global Chess League Season 4: बेंगलुरु में शतरंज का महासंग्राम 

5 September 2026
इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे एमएस धोनी? इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा - Panchayati Times
खेल

इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे एमएस धोनी? इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

3 September 2026
4 साल की एलेना मिश्रा ने शतरंज में रचा इतिहास - Panchayati Times
खेल

4 साल की एलेना मिश्रा ने शतरंज में रचा इतिहास

3 September 2026
ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार
खेल

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
Badminton World Championships 2026: ट्रीसा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत, चीन को हराकर भारत का मेडल पक्का - Panchayati Times
खेल

Badminton World Championships 2026: ट्रीसा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत, चीन को हराकर भारत का मेडल पक्का

21 August 2026
इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा - Panchayati Times
खेल

इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा

20 August 2026
Next Post
Children under 16 years of age in Australia will no longer be able to use YouTube, guidelines issued

इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चे अब नहीं चला सकेंगे YouTube, गाइडलाइन जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,143)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका - Panchayati Times

West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका 

19 September 2026
UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved