IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर इतिहास दोहराने के इरादे से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। इस सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगी। मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने पूरी तैयारी कर ली है और क्रिकेट फैंस को रोमांच से भरी भिड़ंत देखने को मिलेगी।
26 साल पुराना इतिहास और बावुमा का नया रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका ने भारत में आखिरी बार 1999 में टेस्ट सीरीज जीती थी। उसके बाद अफ्रीकी टीम पांच बार भारत का दौरा कर चुकी है, लेकिन कभी सीरीज जीत नहीं पाई। हालांकि, उनके कप्तान टेम्बा बावुमा के नाम एक दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज है — उन्होंने बतौर कप्तान अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 9 में जीत और 1 ड्रा रहा है। यानी वह अब तक एक भी टेस्ट हारे नहीं हैं। इस बार चुनौती होगी भारतीय कप्तान शुभमन गिल के सामने, जो बावुमा की अजेय श्रृंखला को तोड़ना चाहेंगे।
गिल की कप्तानी में भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-0 से मात दी थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास बुलंद है।
मैच की तारीख और समय
- पहला टेस्ट: 14 नवंबर से 18 नवंबर 2025
- स्थान: ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता
- टॉस का समय: सुबह 9:00 बजे
- मैच की शुरुआत: सुबह 9:30 बजे
कहां देखें लाइव मैच?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
वहीं, जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, ज़ुबूर हमजा, एडन मार्क्रम, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसेन, सेनुरन मुथुसामी, विलेम मुल्डर, कैइल वेरेन्ने (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), कगिसो रबाडा, केशव महाराज, साइमन हार्मर।
मुकाबले से पहले माहौल गर्म
ईडन गार्डन्स में पिच स्पिनर्स के अनुकूल मानी जा रही है, जिससे भारत को फायदा मिल सकता है। वहीं, साउथ अफ्रीका अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर शुरुआती विकेट झटकने की रणनीति बनाएगी।
यह भी पढ़ें: UPSC Civil Services Mains Result 2025 जारी: 2736 उम्मीदवार हुए सफल
भारत का लक्ष्य सीरीज जीतकर घरेलू वर्चस्व कायम रखना होगा, जबकि बावुमा अपनी अजेय कप्तानी रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे। फैंस के लिए यह टेस्ट सीरीज क्रिकेट का असली आनंद देने वाली साबित हो सकती है।









