बॉलीवुड की ग्लैमरस जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। 7 नवंबर 2025 को कैटरीना ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार लग गई है।
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ब्लेस्ड! हमारी खुशियों का बंडल आ गया है। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद के साथ हमने अपने बेबी बॉय का वेलकम किया है।” इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने बेटे के जन्म की तारीख भी साझा की — 7 नवंबर 2025।
कैटरीना और विक्की ने साल 2021 में राजस्थान में भव्य शादी की थी। तभी से फैंस इस कपल को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं और अब जब उनके घर नन्हा मेहमान आया है, तो खुशी दोगुनी हो गई है।
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का हुआ घेराव
फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस प्यारे जोड़े को सोशल मीडिया पर जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर कोई नए पेरेंट्स को ढेर सारा प्यार और उनके बेटे के लिए आशीर्वाद भेज रहा है।









