• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 2, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: बीएमसी में बीजेपी गठबंधन को बहुमत

महाराष्ट्र में हुए नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने सियासी तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। बीएमसी में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
16 January 2026
in राज्यों से
0
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: महायुति को बड़ी जीत, BMC में बहुमत - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में हुए नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने सियासी तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

ताजा रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 90 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) 57 सीटों पर आगे चल रही है। शिवसेना (शिंदे गुट) को 28 वार्डों में बढ़त मिली है। कांग्रेस 15 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) 9 सीटों पर आगे बताई जा रही है।

29 में से 26 नगर निकायों में बीजेपी आगे

केवल मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में बीजेपी का दबदबा नजर आ रहा है। महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों में से 26 में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। इसे पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है, खासतौर पर लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले।

बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया: जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकारा

बीजेपी की इस बंपर जीत पर पार्टी की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने विपक्षी INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या अब इस गठबंधन का कोई अस्तित्व बचा है, क्योंकि केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में यह गठबंधन बिखरता नजर आ रहा है।

महायुति की जीत को बताया जनता का भरोसा

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में महायुति को स्पष्ट जनादेश मिला है। उनके मुताबिक, यह जीत इस बात का संकेत है कि राज्य की जनता बीजेपी और उसके सहयोगियों की नीतियों पर भरोसा जता रही है।

Gen-Z का समर्थन बना खास वजह

बीजेपी नेता ने यह भी दावा किया कि इन नगर निगम चुनावों में Gen-Z यानी युवा मतदाताओं ने बड़ी संख्या में बीजेपी के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का यह समर्थन पार्टी के विकास, सुशासन और भविष्य की योजनाओं में विश्वास को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, गन्ना के नए दाम तय 

बीएमसी समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर नगर निकायों में बीजेपी की बढ़त ने राज्य की राजनीति में नया संदेश दिया है। इन नतीजों को आने वाले बड़े चुनावों से पहले बीजेपी के लिए मजबूत संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि विपक्षी दलों के लिए यह आत्ममंथन का मौका माना जा रहा है।

Tags: बीएमसीबीजेपीमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव
Previous Post

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, गन्ना के नए दाम तय 

Next Post

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत चाबहार पोर्ट से होगा बाहर

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली - Panchayati Times
राज्यों से

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली 

2 November 2026
UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने कसा तंज - Panchayati Times
राज्यों से

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान

30 October 2026
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव में आए चौंकाने वाले नतीजे - Panchayati Times
राज्यों से

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव में आए चौंकाने वाले नतीजे

28 October 2026
यूपी में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट - Panchayati Times
बिज़नेस

यूपी में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट

27 October 2026
सरपंच का चुनाव हारने पर गांव वालों ने दिए 25 लाख रुपये - Panchayati Times
पंचायत

सरपंच का चुनाव हारने पर गांव वालों ने दिए 25 लाख रुपये

26 October 2026
JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला - Panchayati Times
राज्यों से

JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

24 October 2026
Next Post
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत चाबहार पोर्ट से होगा बाहर - Panchayati Times

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत चाबहार पोर्ट से होगा बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,853)
  • मनोरंजन (325)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,170)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली - Panchayati Times

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली 

2 November 2026
दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल - Panchayti Times

दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल

2 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved