• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 26, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टैक्सी करते समय दो विमानों की टक्कर

देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टैक्सी करते समय दो विमान आपस में टकरा गया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
16 April 2026
in भारत
0
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टैक्सी करते समय दो विमानों की टक्कर - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टैक्सी करते समय स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के खड़े विमान से टकरा गया, जिससे दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा।

टैक्सीइंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का B737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी वह पार्किंग बे में खड़े अकासा एयर के विमान से जा टकराया। इस टक्कर में स्पाइसजेट के विमान के दाईं ओर का विंगलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं, अकासा एयर के विमान के बाईं ओर का हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर भी इस घटना में डैमेज हो गया।

यात्रियों और क्रू सुरक्षित

अकासा एयर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनका विमान हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन घटना के बाद उसे वापस बे पर लाना पड़ा। एयरलाइन ने पुष्टि की कि सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है।

एयरलाइन ने यह भी बताया कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

दोनों विमान ऑपरेशन से बाहर

इस घटना के बाद स्पाइसजेट का विमान फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है। वहीं, अकासा एयर का क्षतिग्रस्त विमान भी फिलहाल सेवा से बाहर कर दिया गया है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि टैक्सीइंग के दौरान हुए इस हादसे में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है और मामले की जांच की जा रही है।

जांच के आदेश

एयरपोर्ट अथॉरिटीज और संबंधित एजेंसियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इसे ग्राउंड मूवमेंट के दौरान हुई चूक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: परिसीमन बिल पर लोकसभा में क्या बोले पीएम मोदी?

हालांकि, समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं आई।

Tags: अकासा एयरइंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्टदिल्ली एयरपोर्टस्पाइसजेट
Previous Post

परिसीमन बिल पर लोकसभा में क्या बोले पीएम मोदी?

Next Post

T20 वर्ल्ड कप में मैच फिक्सिंग, ICC ने शुरू की जांच

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times
भारत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times
पंचायत

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम - Panchayati Times
भारत

LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम

21 September 2026
DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
Next Post
T20 वर्ल्ड कप में मैच फिक्सिंग, ICC ने शुरू की जांच - Panchayati Times

T20 वर्ल्ड कप में मैच फिक्सिंग, ICC ने शुरू की जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (320)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,818)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved