प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक आई इस बाढ़ से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए ऊंचाई की ओर भागते नजर आए। घटनास्थल से आई वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी का रौद्र प्रवाह पूरे इलाके को तबाह करता हुआ बढ़ रहा है, वहीं पीछे से लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है।
”People fleeing from homes to stay alive, but many were seen being swept away in no time”
Massive devastation in Dharali village near Gangotri Dham, likelihood of many people being killed, may God protect everyone 🙏🏻🙏🏻#Uttarakhand #Uttarkashi #Cloudburst #Dharali pic.twitter.com/v4IFLkzQXp
— Sumit (@SumitHansd) August 5, 2025
क्षेत्र के निवासी राजेश पंवार ने बताया कि मलबे के नीचे 10 से 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने अनुमान लगाया कि करीब 20–25 होटल और होमस्टे इस बाढ़ में बह गए हैं।
स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है।









