• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 19, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

NPS Vatsalya Yojana: जानें एनपीएस वात्सल्य योजना से जुड़ी सभी जानकारी

NPS Vatsalya Yojana: भारत सरकार ने बच्चों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरुआत की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनपीएस वात्सल्य योजना को लांच किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21 September 2024
in भारत
0
NPS Vatsalya Yojana: जानें एनपीएस वात्सल्य योजना से जुड़ी सभी जानकारी - Panchayati Times

एनपीएस वात्सल्य योजना

Share on FacebookShare on Twitter

NPS Vatsalya Yojana: भारत सरकार ने बच्चों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरुआत की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनपीएस वात्सल्य योजना को लांच किया। इस नई योजना में निवेश के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया गया। इस योजना के तहत नाबालिग सब्सक्राइबर्स को परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) कार्ड उब्लब्ध कराए जाएंगे.

NPS वात्सल्य योजना क्या है?

NPS वात्सल्य योजना, राष्ट्रीय पेंशन स्कीम का एक विस्तारित रूप है। इससे पहले 18 वर्ष की उम्र के ऊपर के लोग ही इस योजना में निवेश कर सकते थें। लेकिन सरकार ने अब इसमें बच्चों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। माता-पिता अब अपने बच्चों का NPS वात्सल्य योजना के तहत NPS अकाउंट खोलकर निवेश कर सकतें हैं।

केन्‍द्रीय वित्त मंत्री @nsitharaman ने आज नई दिल्ली में एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पूरे देश में लगभग 75 स्थानों पर एक साथ एनपीएस वात्सल्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

देखें जयपुर में आयोजित एनपीएस वात्सल्य कार्यक्रम की तस्वीरें👇 pic.twitter.com/wE1TyNzy4H

— PIB in Rajasthan (@PIBJaipur) September 18, 2024

NPS वत्सल्या योजना की मुख्य बातें:

योजना का नाम – NPS वत्सल्या योजना
किसने लांच किया – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
लांच की तारीख – 18 सितंबर 2024
योजना की घोषणा – 2024-25 का केंद्रीय बजट
लक्षित वर्ग – देशभर में जरूरतमंद बच्चे (नाबालिग)
न्यूनतम जमा राशि – ₹1000
अधिकतम जमा राशि – कोई सीमा नहीं

ब्याज दर – 10%-14%
प्रबंधन – पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA)

NPS वत्सल्या योजना की पात्रता:

आयु सीमा: बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।

कौन खोल सकता अकाउंट?: माता-पिता या कानूनी अभिभावक अपने बच्चों के नाम पर अकाउंट खोल सकते हैं और 18 वर्ष की आयु तक उसका प्रबंधन कर सकते हैं। जब बच्चा 18 वर्ष का हो जाएगा, तब खाता उसके नियंत्रण में आ जाएगा।

कौन से डाक्यूमेंट्स है जरुरी:

– अभिभावक का पहचान पत्र: (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
– आवास प्रमाण पत्र
– बच्चे का आयु प्रमाण पत्र
– बच्चे का पहचान प्रमाण पत्र
– मोबाइल नंबर
– ईमेल आईडी
– फोटो

कैसे करें आवेदन:

स्टेप 1: eNPS पोर्टल पर जाएं: enps.nsdl.com या nps.kfintech.com पर विजिट करें.
स्टेप 2: नया अकाउंट, “Registration” का विकल्प चुनें.
स्टेप 3: पैन नंबर, आधार कार्ड या मोबाइल नंबर का उपयोग करके डिटेल्स भरें.
स्टेप 4: आपने बैंक से KYC प्रक्रिया पूरी करें.
स्टेप 5: पंजीकरण के बाद आपको स्थायी रिटायरमेंट खाता संख्या (PRAN) दी जाएगी.
स्टेप 6: न्यूनतम ₹1000 रुपया जमकर खाता शुरू करें.

NPS वात्सल्य योजना में कहां खाता खोल सकते हैं?

NPS वात्सल्य योजना के तहत सभी प्रमुख बैंकों, पोस्ट ऑफिस, पेंशन फण्ड, ई-एनपीएस में खाता खोल सकते हैं।

क्या NPS वात्सल्य योजना से बीच में पैसा निकाल सकते हैं?

हाँ आप NPS वात्सल्य योजना से बीच में पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें हैं। खाता खोलने के शुरूआती तीन साल तक आप कोई रकम नहीं निकाल सकते। 3 साल बाद आप खाते से 25 प्रतिशत रकम निकाल सकते हैं। यह पैसा आप पढ़ाई, बीमारी और विकलांगता की स्थिति में ही निकाल सकते हैं। 18 साल की उम्र तक अधिकतम तीन बार रकम निकाली जा सकती है।

NPS वात्सल्य योजना में रेट ऑफ़ इंटरेस्ट (ब्याज दर) कितना है?

NPS वात्सल्य योजना में रेट ऑफ़ इंटरेस्ट 10-14 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजनाएं जारी रखने की मंजूरी दी

18 साल के होने के बाद क्या होगा?

18 साल के होने के बाद खाताधारक इस योजना से बाहर निकल सकता है। इस दौरान 2.50 लाख या उससे कम रकम होने पर आप पूरी रकम निकाल सकते हैं। वहीं 2.50 लाख से अधिक रकम होने पर खाता धारक 25 प्रतिशत रकम एकबार में निकाल सकते हैं। बची रकम नियमित आय के रूप में मिलती रहेगी। 18 साल की उम्र होने के बाद खाता सामान्य NPS में बदल जाएगा।

Tags: NPS Vatsalya Yojanaएनपीएस वात्सल्य योजना
Previous Post

आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के लिए आवास की मांग की

Next Post

गजब की दीवानगी! यूपी के इस शहर में बिके सबसे ज्यादा iPhone 16, खरीदने से पहले जान लें ये दमदार फीचर्स

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - Panchayati Times
नई तकनीकी

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

15 September 2026
BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद

11 September 2026
Ration Card Update: 21 सितंबर तक राशन नहीं लिया तो 1 अक्टूबर से हो सकता है कार्ड ब्लॉक, जानें क्या करना होगा - Panchayati Times
भारत

Ration Card Update: 21 सितंबर तक राशन नहीं लिया तो 1 अक्टूबर से हो सकता है कार्ड ब्लॉक, जानें क्या करना होगा

10 September 2026
Next Post
Sale of iPhone 16 and iPhone 16 Pro series starts in India in-agra-hundreds-of-phone-sold-out-on-first-day-

गजब की दीवानगी! यूपी के इस शहर में बिके सबसे ज्यादा iPhone 16, खरीदने से पहले जान लें ये दमदार फीचर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,142)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved