• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 10, 2025
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
  • शिक्षा / जॉब
  • English
Home लोकसभा चुनाव 2024

यूपी में एक बार फिर दो शहजादों की जोड़ी की फिल्म की शूटिंग चल रही है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। ये लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का बहुत बड़ा दिन है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
19 April 2024
in लोकसभा चुनाव 2024
0
यूपी में एक बार फिर दो शहजादों की जोड़ी की फिल्म की शूटिंग चल रही है: पीएम मोदी

यूपी में एक बार फिर दो शहजादों की जोड़ी की फिल्म की शूटिंग चल रही है: पीएम मोदी

Share on FacebookShare on Twitter

पीएम मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। ये लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का बहुत बड़ा दिन है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि संविधान से मिले इस अधिकार का उपयोग जरूर करें। और विशेषकर मैं अपने युवाओं से आग्रह करूंगा, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं कि वे ऐसा मौका जाने न दें, वो अवश्य वोट करें।

अमरोहा की एक ही थाप है – कमल छाप! और अमरोहा का एक ही स्वर है – फिर एक बार मोदी सरकार: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने किया मोहम्मद शमी का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शामी ने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया है और योगी जी की सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।

लाइव: प्रधानमंत्री श्री @narendramodi अमरोहा, उत्तर प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/WtPW9HEXTY

— BJP LIVE (@BJPLive) April 19, 2024

2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन INDI गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार देश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए टेक्सटाइल पार्क बना रही है। इसका लाभ भी अमरोहा के गारमेंट उद्योग को मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे।भाजपा सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना और मुद्रा योजना का लाभ भी यहां के साथियों को हो रहा है। मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में जो हुआ है, वो तो अभी केवल एक ट्रेलर है। अभी तो हमे UP और देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ये क्षेत्र अपने मेहनती किसानों के लिए भी जाना जाता है। कांग्रेस, सपा, बसपा सरकारों में यहां किसानों की समस्याओं को न सुना जाता था, न देखा जाता था और न ही उनकी परवाह की जाती थी। लेकिन भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं को कम करने के लिए दिनरात काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: 4 जून, 400 पार! फिर एक बार मोदी सरकार : पीएम मोदी

योगी जी ने गन्ना किसानों की चिंता की: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने सीएम योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी जी ने गन्ना किसानों की चिंता की। अमरोहा के गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकते कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान किया जाता था। लेकिन आज प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही रिकॉर्ड भुगतान हो रहा है। जब सपा की सरकार थी, तो अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपये का भुगतान होता था। जबकि योगी जी की सरकार में यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है।

पीएम ने कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपी में एक बार फिर दो शहजादों की जोड़ी की फिल्म की शूटिंग चल रही है जिसका पहले ही रिजेक्शन हो चुका है। हर बार ये लोग परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की टोकरी उठाकर यूपी की जनता से वोट मांगने निकल पड़ते हैं। अपने इस अभियान में ये लोग हमारी आस्था पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यहां से जो कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, उन्हें तो भारत माता की जय बोलने में भी परेशानी होती है।

अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है, तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।

INDI गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं। अभी मैं द्वारका गया और समुद्र में नीचे जाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। लेकिन कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि समुद्र के नीचे पूजा करने योग्य कुछ है ही नहीं। हमारी हजारों वर्ष की आस्था और भक्ति को ये लोग सिर्फ वोटबैंक के लिए खारिज कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में अपने आप को यदुवंशी कहने वाले नेताओं से मैं पूछना चाहता हूं कि आप भगवान श्रीकृष्ण और द्वारका का अपमान करने वालों के साथ कैसे समझौता कर सकते हो। तुष्टिकरण के इसी खेल ने UP को और खासकर हमारे पश्चिमी UP को दंगो की आग में जलाया था। यहां के लोग गुंडाराज का वो दौर कभी भी भूल नहीं सकते।

author avatar
Gautam Rishi
See Full Bio
Tags: अमरोहापीएम मोदी
Previous Post

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में किस राज्य में कितना प्रतिशत मतदान हुआ ?

Next Post

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण की वोटिंग पर पीएम का पहला मैसेज, पढ़ें- मतदान के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Voting continues for the third phase of Jammu and Kashmir Assembly elections
IFIE

Jammu Kashmir Polls: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान?

1 October 2024
PM Modi Election Rally
IFIE

PM Modi Election Rally: जम्मू कश्मीर में गरजे पीएम, बोले- ‘दुनिया की कोई ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती’

19 September 2024
'वन नेशन वन इलेक्शन' प्रस्ताव को मिली मंजूरी
ब्रेकिंग न्यूज़

One Nation One Election: क्या है ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का कॉन्सेप्ट? देश के चुनाव में कैसे करेगा काम?

18 September 2024
Team India Victory Parade
IFIE

Team India Victory Parade: हार्दिक पांड्या के साथ ये क्या हो गया? हंसते-हंसते लोटपोट हुए जसप्रीत बुमराह

5 July 2024
Stampede during satsang in Ratibhanpur, Hathras, 122 people dead
IFIE

Hathras Stampede: हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़, अब तक122 लोगों की मौत

2 July 2024
Prime Minister narendra modi reply to the Motion of Thanks on the President’s address in the Lok Sabha
IFIE

PM Modi: लोकसभा में पीएम ने राहुल पर कसा तंज, बोले- 99 नंबर लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था लेकिन..

2 July 2024
Next Post
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण की वोटिंग पर पीएम का पहला मैसेज, पढ़ें- मतदान के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (251)
  • Uncategorized (30)
  • अजब-गजब (32)
  • ऑटोमोबाइल (13)
  • कृषि समाचार (149)
  • खेल (289)
  • जुर्म (175)
  • दुनिया (166)
  • धर्म (106)
  • नई तकनीकी (92)
  • पंचायत (116)
  • बिज़नेस (125)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (558)
  • भारत (1,765)
  • मनोरंजन (150)
  • राज्यों से (515)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (83)
  • स्वास्थ्य (61)

Recent News

आतंक की बची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: पीएम मोदी - Panchayati Times

भारत ने IMF बैठक में पाकिस्तान को लेकर उठाए गंभीर सवाल

9 May 2025
MEA Press Conference: 300-400 drones were fired by PAK- Colonel Sofia

कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाक की एक-एक ‘नापाक’ हरकतें बताई, MEA की प्रेस ब्रीफिंग में कई खुलासे

9 May 2025
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved