• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

वन नेशन, वन इलेक्शन लोकसभा में पेश, भेजा गया जेपीसी में

लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक वन नेशन, वन इलेक्शन का प्रावधान करने के लिए पेश हो गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 'संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024' संसद में पेश किया। कांग्रेस ने इस बिल का विरोध किया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
17 December 2024
in भारत
0
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज - Panchayati Times

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक वन नेशन, वन इलेक्शन का प्रावधान करने के लिए पेश हो गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024’ संसद में पेश किया। कांग्रेस ने इस बिल का विरोध किया है।

मतदान के बाद पेश किया गया

वन नेशन, वन इलेक्शन का संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में मतदान के बाद पेश किया गया। लोकसभा में पर्ची के माध्यम से मतदान हुआ। मतदान के बाद स्पीकर ओम बिरला ने नतीजे बताए। स्पीकर ने बताया कि प्रस्ताव के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े. बहुमत प्रस्ताव के पक्ष में रहा।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कुछ सदस्यों ने बिल के इंट्रोडक्शन पर आपत्ति की है जो ज्यादातर लेजिस्लेटिव पर ही है. एक विषय आया कि आर्टिकल 368 का ये उल्लंघन करता है. ये आर्टिकल संविधान में संशोधन की प्रक्रिया बताता है और संसद को शक्ति देता है. एक विषय आया अनुच्छेद 327 सदन को विधानमंडलों के संबंध में चुनाव के प्रावधान का अधिकार देता है. इसमें कहा गया है कि संविधान के प्रावधान के तहत विधानमंडल के किसी भी चुनाव के संबंध में प्रावधान कर सकती है. ये संवैधानिक है. सभी आवश्यक मामले इसमें शामिल हैं.

अनुच्छेद 83 सदनों की अवधि और राज्यों के विधानमंडल के चुनाव की अवधि को पुनर्निधारित किया जा सकता है. संविधा के सातवें अनुच्छेद के प्रावधान का उल्लेख करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि ये केंद्र को शक्ति प्रदान करता है. ये संविधान सम्मत संशोधन है. सर्वोच्च न्यायालय ने केशवानंद भारती केस में फेडरल स्ट्रक्चर पर बात की है.कुछ बिंदु बाद में भी जोड़े हैं. इस बिल में इस पर कुछ भी आघात नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने केशवानंद भारती के साथ साथ और सब्जेक्ट भी जोड़े हैं लेकिन इससे न तो संविधान और ना ही विधानसभा की शक्ति में कोई कमी आ रही है. संविधान के अनुच्छेद 27 के तहत संसद को संशोधन का अधिकार है. हमने जो आर्टिकल जोड़े हैं, उसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी का धन्यवाद करना चाहूंगा.

कांग्रेस ने इस बिल को बताया असंवैधानिक

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हम इस बिल का विरोध करते हैं. चुनाव आयोग की क्या सीमाएं हैं, वो 324 में हैं.चुनाव आयोग को कैसे सुपरवाइज करना है, कैसे इलेक्टोरल रोल कैसे बनाना है, इतने तक ही अधिकार दिए गए हैं. राष्ट्रपति कभी भी परामर्श लेते हैं तो कैबिनेट से लेते हैं, चुनाव आयोग से नहीं, ये इन्होंने एक असंवैधानिक ढांचा बनाया है. गवर्नर से भी ले सकते हैं. ये पहली बार ऐसा कानून लाए हैं कि राष्ट्रपति चुनाव आयोग से भी परामर्श लेंगे.

यह भी पढ़ें: बिहार के इस पंचायत ने स्वस्थ्य के क्षेत्र में किया मिसाल कायम, मिला राष्ट्रपति से पुरस्कार

गौरव गोगोई ने विरोध करते हुए कहा कि इस बिल के जरिये राष्ट्रपति को ज्यादा शक्ति दी गई है कि वो अब 82 ए के द्वारा विधानसभा को भंग कर सकती है. ये एक्सेसिव पावर राष्ट्रपति के साथ चुनाव आयोग को भी दी गई है. 2014 के चुनाव में 3700 करोड़ खर्च हुआ, इसके लिए ये असंवैधानिक कानून लाए हैं. संविधान में लिखा है कि पांच साल के टर्म से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. नीति आयोग संवैधानिक बॉडी नहीं है, उसकी रिपोर्ट में न जाए. ये पूरे भारत के चुनाव को छीनेंगे तो हम ये नहीं होने देंगे. हम इसका विरोध करते हैं. इस बिल को जेपीसी में भेजा जाए.

Tags: लोकसभावन इलेक्शनवन इलेक्शन बिलवन नेशनसंविधान संशोधन विधेयक
Previous Post

बिहार के इस पंचायत ने स्वस्थ्य के क्षेत्र में किया मिसाल कायम, मिला राष्ट्रपति से पुरस्कार

Next Post

Bollywood: फाइव स्टार क्लास है पांच स्टार्स की – सुपरस्टार बनने से पहले कोई था वॉचमैन तो कोई कंडक्टर

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

'नेल्सन मंडेला दिवस' के अवसर पर गांधी मंडेला फाउंडेशन द्वारा 'नेशनल पीस कॉन्क्लेव' का किया गया आयोजन
भारत

‘नेल्सन मंडेला दिवस’ के अवसर पर गांधी मंडेला फाउंडेशन द्वारा ‘नेशनल पीस कॉन्क्लेव’ का किया गया आयोजन

18 July 2026
सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times
भारत

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता - Panchayati Times
भारत

Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

15 July 2026
18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला - Panchayati Times
भारत

18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला 

15 July 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला  - Panchayati Times
दुनिया

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला

14 July 2026
Next Post
ख़ुशी है दर्द की गली का आखिरी मकान

Bollywood: फाइव स्टार क्लास है पांच स्टार्स की - सुपरस्टार बनने से पहले कोई था वॉचमैन तो कोई कंडक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,750)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

'नेल्सन मंडेला दिवस' के अवसर पर गांधी मंडेला फाउंडेशन द्वारा 'नेशनल पीस कॉन्क्लेव' का किया गया आयोजन

‘नेल्सन मंडेला दिवस’ के अवसर पर गांधी मंडेला फाउंडेशन द्वारा ‘नेशनल पीस कॉन्क्लेव’ का किया गया आयोजन

18 July 2026
सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved