Rain alert in 7 districts of Himachal: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राज्य में 250 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं और स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, आपदा से प्रभावित मंडी जिले में सबसे अधिक 181 सड़कें बंद हैं, सिरमौर में 26 सड़कें और कुल्लू जिले में 23 सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा, 61 जल आपूर्ति योजनाएं और 81 पावर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में पहली बार: ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी के मामले में आरोपी को हुई 7 साल की जेल
मौसम विभाग की चेतावनी
21 और 23 जुलाई को हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट भी लागू है।
बारिश का आंकड़ा (गुरुवार शाम तक)
- जोगिंद्रनगर – 40 मिमी
- सराहन – 38 मिमी
- जट्टन बैराज – 28.6 मिमी
- कोठी – 28.4 मिमी
- शिलारू – 26.4 मिमी
- मुरारी देवी – 26 मिमी
- नारकंडा और जोत – 23 मिमी
मानसून की शुरुआत से अब तक (20 जून – 17 जुलाई) कुल 112 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें 67 वर्षा से जुड़ी घटनाओं में और 45 सड़क दुर्घटनाओं में हुई। वहीं, 199 लोग घायल हुए और 35 लोग लापता हैं।
प्राकृतिक आपदाएं
अब तक मानसून में 31 फ्लैश फ्लड, 22 क्लाउडबर्स्ट, और 19 लैंडस्लाइड की घटनाएं हो चुकी हैं। राज्य को अब तक ₹1,220 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।









