• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

एशिया कप से बाहर होते ही सड़क पर आया पाक, एक झटके में टीम को 141 करोड़ की चपत

Asia Cup 2025 PAK vs UAE: पीसीबी के इस फैसले से पाकिस्तान को 12 से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 105 करोड़ रुपये से 141 करोड़ रुपये) तक का राजस्व नुकसान होगा।

Kiran rautela by Kiran rautela
17 September 2025
in खेल, दुनिया, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
Pakistan is out of the Asia Cup, the team will suffer a revenue loss of up to Rs 141 crore.

Pakistan is out of the Asia Cup, the team will suffer a revenue loss of up to Rs 141 crore.

Share on FacebookShare on Twitter

Asia Cup 2025 PAK vs UAE: क्रिकेट की दुनिया में उस वक्त खलबली मच गई जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप से हटने का फैसला लिया। पीसीबी अध्यक्ष और मौजूदा एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख मोहसिन नकवी ने इस बहिष्कार की नींव रखी वो भी आईसीसी रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से जुड़े विवाद पर।

दरअसल, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद हैंडशेक मामले में मोहसिन ने पायक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें हटाने की मांग की। जिसके बाद से मामले ने तूल पकड़ ली। हालांकि आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस मांग को खारिज कर दिया। जिसके बाद से पाक ने एशिया कप छोड़ने का फैसला लिया है।

पीसीबी के फैसले से कितना नुकसान?

पीसीबी के इस फैसले से पाकिस्तान को 12 से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 105 करोड़ रुपये से 141 करोड़ रुपये) तक का राजस्व नुकसान होगा।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी टीम को तमाचा, मैच रेफरी को हटाने की PCB की मांग ICC ने की खारिज

ऐसे समझें पूरा समीकरण

पांच टेस्ट खेलने वाले देश- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान , एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की वार्षिक आय में 15-15 प्रतिशत हिस्सेदारी पाते हैं, जो मिलकर 75 प्रतिशत होती है। बाकी 25 प्रतिशत सहयोगी सदस्य देशों के बीच बांटा जाता है। राजस्व स्रोतों में प्रसारण सौदों (लाइनियर और डिजिटल), विभिन्न प्रायोजन, टिकटिंग आदि से होने वाली आय शामिल है।

सिर्फ इस एशिया कप से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की अनुमानित कमाई 12 से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। ऐसे में बाहर निकलने का फैसला क्रिकेट संस्था के लिए भारी पड़ गया है।

नक़वी, जो पाकिस्तान के गृह एवं मादक पदार्थ नियंत्रण मामलों के संघीय मंत्री भी हैं, फिलहाल एसीसी के अध्यक्ष हैं। लेकिन पीसीबी प्रमुख के तौर पर उन्होंने पाइक्रॉफ्ट को लेकर कोई नरमी नहीं दिखाई और भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तान खिलाड़ियों से मैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार करने पर भड़के विवाद के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। आईसीसी ने हालांकि पाइक्रॉफ्ट को हटाने से साफ इनकार कर दिया और पीसीबी की मांग खारिज कर दी।

पीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘क्या नक़वी पाकिस्तान को 227 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुमानित बजट में से करीब 16 मिलियन डॉलर गंवाने का जोखिम उठा सकते हैं? यह पीसीबी की वार्षिक आय का लगभग सात प्रतिशत होगा। यह उनके लिए बर्फ पर चलने जैसा होगा। लेकिन पाकिस्तान के एक अहम मंत्री के रूप में उन्हें अपने देशवासियों के सामने सम्मान भी बनाए रखना है।’

यह साफ है कि बाहर निकलने के फैसले के बाद पीसीबी अब एसीसी बोर्डरूम में अकेला पड़ जाएगा, जहां बाकी निदेशक इस पर आपत्ति कर सकते हैं कि बिना marquee इवेंट में हिस्सा लिए पाकिस्तान को 15 प्रतिशत वार्षिक हिस्सा क्यों मिले।

एसीसी प्रमुख के तौर पर नक़वी को आधिकारिक प्रसारक के गुस्से का भी सामना करना पड़ेगा, जो तयशुदा राशि का भुगतान करने से इनकार कर सकता है।

भारत-पाकिस्तान मैच सबसे बड़ा राजस्व जनरेटर है, और पाकिस्तान के बाहर निकलने से है प्रसारक को भारी नुकसान होगा, क्योंकि इस marquee मैच के विज्ञापन स्लॉट प्रीमियम दरों पर बेचे जाते हैं।

कुल मिलाकर, नक़वी और पाकिस्तान के पास खोने के लिए बहुत कुछ है और पाने के लिए बहुत कम।

Tags: ind vs pak asia cup 2025pak media on india vs uae asia cup 2025pak media on pak vs uae asia cup 2025pak media on pakistan vs uae asia cup match cancelledpak vs uae asia cuppak vs uae asia cup 2025pak vs uae match cancelledpak vs uae match prediction asia cup 2025pak vs uae tri series 2nd t20 match 2025pak vs uae tri series 5th t20 match 2025pakistan vs uae asia cup match cancelledramiz raja on pakistan vs uae asia cup match cancelleduae vs pakistan asia cup 2025एशिया कप 2025पीसीबी अध्यक्ष और मौजूदा एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख मोहसिन नकवीभारत-पाकिस्तान
Previous Post

Samsung ने जारी किया Android 16 आधारित One UI 8 अपडेट 

Next Post

हाइड्रोजन बम लेकर आ रहे Rahul Gandhi, बोले- ‘इसके बाद PM Modi लोगों का सामना नहीं कर पाएंगे’

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
Hydrogen bomb' incoming Rahul Gandhi to hold special press conference

हाइड्रोजन बम लेकर आ रहे Rahul Gandhi, बोले- 'इसके बाद PM Modi लोगों का सामना नहीं कर पाएंगे'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved