• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पीएम मोदी ने 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं हरियाणा को सौंपा

पीएम मोदी ने हरियाणा को 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं की सौगात दी। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2013 में जब मुझे भाजपा ने पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था, तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था और रेवाड़ी ने मुझे 272 पार का आशीर्वाद दिया था और आपका वो आशीर्वाद सिद्धि बन गया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
16 February 2024
in भारत
0
पीएम मोदी ने 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं हरियाणा को सौंपा

पीएम मोदी ने 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं हरियाणा को सौंपा

Share on FacebookShare on Twitter
पीएम मोदी ने हरियाणा को 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं की सौगात दी। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2013 में जब मुझे भाजपा ने पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था, तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था और रेवाड़ी ने मुझे 272 पार का आशीर्वाद दिया था और आपका वो आशीर्वाद सिद्धि बन गया। अब लोग कह रहे हैं कि मैं फिर एक बार रेवाड़ी आया हूं, तो आपका आशीर्वाद है- अबकी बार NDA सरकार 400 पार।
विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि UAE और कतर में जिस प्रकार आज भारत को सम्मान मिलता है, हर कोने से भारत को शुभकामनाएं मिलती हैं। वो सम्मान सिर्फ मोदी का नहीं है, वो सम्मान भारतीय का है, आप सबका है। विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां आधुनिक सड़कें बनेंगी। जब यहां रेलवे का आधुनिक नेटवर्क होगा। जब यहां बड़े और अच्छे अस्पताल होंगे। थोड़ी देर पहले ही मुझे 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं हरियाणा को सौंपने का अवसर मिला है।
प्रभु राम के आशीर्वाद ऐसे हैं कि आज कल मुझे हर स्थान पर ऐसे पवित्र काम से जुड़ने का अवसर मिल जाता है। ये राम जी की कृपा है। देश और दुनिया में ‘मोदी की गारंटी’ की बहुत चर्चा है, रेवाड़ी तो मोदी की गारंटी का सबसे पहला गवाह है। यहां पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में मैंने देश को कुछ गारंटियां दी थीं। देश की इच्छा थी कि दुनिया में भारत की साख बढ़े, वो हमने करके दिखाया।

एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर से गुजर रही है।

इनके नेता से अपना एक स्टार्ट अप नहीं संभल रहा, ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं।

- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi

पूरा वीडियो देखें : https://t.co/9qCo0cQgDV pic.twitter.com/W0XU88itnd

— BJP (@BJP4India) February 16, 2024

देश की इच्छा थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर रहा है। कांग्रेस के लोग, जो भगवान राम को काल्पनिक बताते थे, जो कभी नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने, वो भी जय सिया राम करने लगे हैं। आज AIIMS का शिलान्यास किया है, लोकार्पण भी हम ही करेंगे। इससे आपको बेहतर इलाज भी मिलेगा और युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर भी मिलेगा। रोजगार और स्वरोजगार के भी अनेक अवसर बनेंगे।
आज भी कांग्रेस की टीम, नेता, नीयत वही है
पीएम ने कहा कि कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड- देश की आधे से अधिक आबादी को दशकों तक छोटी छोटी जरूरतों से दूर रखने का है, तरसाने का है, सिर्फ एक ही परिवार के हित को देशवासियों के हित से ऊपर रखने का है, घोटालों का है और सेना और सैनिक दोनों को कमजोर करने का है। ये बात याद रखना जरूरी हैं क्योंकि आज भी कांग्रेस की टीम, नेता, नीयत वही है।
कांग्रेस एक परिवार के मोह में फंसी: पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर से गुजर रही है। इनके नेता से अपना एक स्टार्टअप नहीं संभल रहा, ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस के नेता एक-एक कर पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। आज स्थिति ये है कि कांग्रेस के पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। जहां सरकार में हैं, वहां इनसे सरकारें तक नहीं संभल रही हैं।
3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष के अंतरिम बजट में हमने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने ‘नमो ड्रोन’ योजना भी शुरू की है। योजना के तहत बहनों के समूहों को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी और ड्रोन दिए जाएंगे। ये ड्रोन खेती करने के काम आएंगे और इससे बहनों को अतिरिक्त कमाई होगी।
Tags: पीएम मोदीहरियाणा
Previous Post

किसान आंदोलन : भारत बंद का दिखा मिलाजुला असर, शंभू बॉर्डर पर एकबार फिर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Next Post

आर अश्विन मां के बीमार होने के कारण राजकोट टेस्ट से हुए बाहर

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UGC NET 2026 पेपर लीक का दावा: वायरल PDF से उठे सवाल, NTA फिर विवादों में, जानें पूरा मामला - Panchayati Times
भारत

UGC NET 2026 पेपर लीक का दावा: वायरल PDF से उठे सवाल, NTA फिर विवादों में, जानें पूरा मामला

9 July 2026
India Defence Exports: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की मांग, रक्षा निर्यात में नई ऊंचाइयों की ओर भारत - Panchayati Times
भारत

India Defence Exports: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की मांग, रक्षा निर्यात में नई ऊंचाइयों की ओर भारत

8 July 2026
Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times
भारत

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

7 July 2026
अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो... - Panchayati Times
भारत

अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो…

7 July 2026
गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव - Panchayati Times
पंचायत

गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव

7 July 2026
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ये बने नए महासचिव - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ये बने नए महासचिव

6 July 2026
Next Post
आर अश्विन मां के बीमार होने के कारण राजकोट टेस्ट से हुए बाहर

आर अश्विन मां के बीमार होने के कारण राजकोट टेस्ट से हुए बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (227)
  • खेल (555)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (299)
  • बिज़नेस (279)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,737)
  • मनोरंजन (305)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,094)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ - Panchayati Times

JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ

9 July 2026
UGC NET 2026 पेपर लीक का दावा: वायरल PDF से उठे सवाल, NTA फिर विवादों में, जानें पूरा मामला - Panchayati Times

UGC NET 2026 पेपर लीक का दावा: वायरल PDF से उठे सवाल, NTA फिर विवादों में, जानें पूरा मामला

9 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved