• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 22, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पीएम मोदी ने स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से किया संवाद

पीएम मोदी ने स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस योजना के अंतर्गत 62 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिले 10,999 करोड़ रुपये से अधिक के 82 लाख से ज्यादा ऋण बांटे गए हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
14 March 2024
in भारत
0
पीएम मोदी ने स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से किया संवाद

पीएम मोदी ने स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से किया संवाद

Share on FacebookShare on Twitter

पीएम मोदी ने स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस योजना के अंतर्गत 62 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिले 10,999 करोड़ रुपये से अधिक के 82 लाख से ज्यादा ऋण बांटे गए हैं।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी को संबोधित करते हुए कहा कि रेहड़ी-पटरी वाले साथियों के ठेले, दुकान भले छोटे हों, लेकिन इनके सपने बड़े होते हैं। अतीत में पहले की सरकारों ने इन साथियों की सुध तक नहीं ली, इनको अपमान सहना पड़ता था, ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। फुटपाथ पर सामान बेचते हुए पैसों की जरूरत पड़ जाती थी, तो मजबूरी में महंगे ब्याज पर पैसा लेना पड़ता था। बैंक से इनको लोन ही नहीं मिलता था।

PM Shri @narendramodi interacts with 𝐏𝐌 𝐒𝐕𝐀𝐍𝐢𝐝𝐡𝐢 beneficiaries and lays the foundation stone of two additional corridors of Delhi Metro’s Phase 4. https://t.co/LTcMcKinG0

— BJP (@BJP4India) March 14, 2024

जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी ने पूछा भी और पूजा भी: पीएम मोदी 

पीएम ने कहा कि आपका ये सेवक गरीबी से निकलकर यहां पहुंचा है, मैं गरीबी को जी करके यहां आया हूं। इसलिए जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी ने पूछा भी है और पूजा भी है। अगर आपके पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं तो चिंता मत कीजिए…मोदी आपकी गारंटी लेता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना मोदी की ऐसी ही गारंटी है, जो आज रेहड़ी-पटरी, ठेले और ऐसे छोटे-छोटे काम करने वाले लाखों परिवारों की संबल बनी है। मोदी ने तय किया कि बैंकों से सस्ता लोन मिले और मोदी की गारंटी पर मिले।

देश के 62 लाख लाभार्थियों को लगभग 11 हजार करोड़ रुपए मिल चुके 

पीएम ने बताया कि अभी तक देश के 62 लाख लाभार्थियों को लगभग 11 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं और अब तक का मेरा अनुभव है कि समय पर वो पैसे भी लौटाते हैं। मुझे खुशी है कि पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों में आधे से अधिक हमारी माताएं-बहनें हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वनिधि योजना की वजह से रेहड़ी-फुटपाथ-ठेले पर काम करने वालों की कमाई बढ़ गई है। खरीद-बिक्री का डिजिटल रिकॉर्ड होने की वजह से अब बैंकों से मदद मिलने में भी आसानी हो गई है। सरकार का ये निरंतर प्रयास है कि गरीब और मिडिल क्लास के युवा, खेलकूद में आगे बढ़ें। इसके लिए बीते 10 वर्षों में हमने हर स्तर पर माहौल बनाया है।

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में सरकार 75 हजार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा की हाल ही में भारत सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भी शुरू की है। इस योजना के तहत छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार पूरी मदद करेगी। इससे 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी। सरकार इस योजना पर 75 हजार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है।

Tags: स्वनिधि योजना
Previous Post

Vishal Mega Mart: करोड़ रुपये के IPO लाने की तैयारी कर रहा विशाल मेगा मार्ट, जानिए क्या है और कैसे होगा फायदा?

Next Post

Vishal Mega Mart ने 1 अरब डॉलर के IPO की योजना बनाई है: तिथि, खुदरा कोटा, मूल्यांकन और जानिए पूरी जानकारी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट - Panchayati Times
दुनिया

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट

21 November 2026
स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश - Panchayati Times
पंचायत

स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश

21 November 2026
सोना खरीदने से पहले रहें सावधान! 22 कैरेट के नाम पर 20 कैरेट के गहने बेचा जा रहा, रेनियम मिलावट की आशंका - Panchayati Times
बिज़नेस

सोना खरीदने से पहले रहें सावधान! 22 कैरेट के नाम पर 20 कैरेट के गहने बेचा जा रहा, रेनियम मिलावट की आशंका

21 November 2026
अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
बिहार में बाढ़ और सड़क निर्माण की समस्या का होगा एक साथ समाधान, नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे; केंद्र-बिहार सरकार के बीच MOU - Panchayati Times
भारत

बिहार में बाढ़ और सड़क निर्माण की समस्या का होगा एक साथ समाधान, नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे; केंद्र-बिहार सरकार के बीच MOU

3 November 2026
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश - Panchayti Times
भारत

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश

3 November 2026
Next Post
Vishal Mega Mart Plans $1 Billion IPO

Vishal Mega Mart ने 1 अरब डॉलर के IPO की योजना बनाई है: तिथि, खुदरा कोटा, मूल्यांकन और जानिए पूरी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (247)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (362)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (336)
  • बिज़नेस (313)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,860)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट - Panchayati Times

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट

21 November 2026
स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश - Panchayati Times

स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश

21 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved