• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

PSLV-C62 मिशन भटका, ISRO कर रहा डेटा का विश्लेषण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 12 जनवरी 2026 को इस वर्ष का पहला अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किया। उड़ान के दौरान PSLV-C62 रॉकेट अपने निर्धारित पथ से विचलित हो गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
12 January 2026
in भारत
0
PSLV-C62 मिशन भटका, ISRO कर रहा डेटा का विश्लेषण - Panchayati Times

PSLV-C62 मिशन, ISRO

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 12 जनवरी 2026 को इस वर्ष का पहला अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किया। यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 10:17 बजे किया गया, जिसमें कुल 16 उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करने का लक्ष्य था। हालांकि, उड़ान के दौरान PSLV-C62 रॉकेट अपने निर्धारित पथ से विचलित हो गया, जिसकी जानकारी ISRO ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

ISRO के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि रॉकेट का प्रदर्शन पहले और दूसरे चरण तक पूरी तरह सामान्य रहा। लेकिन तीसरे चरण के अंतिम हिस्से में रॉकेट के घूर्णन (रोटेशन) में असामान्य बदलाव देखा गया, जिसके कारण वह अपने तय मार्ग से भटक गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल मिशन से जुड़े सभी टेलीमेट्री डेटा की गहन जांच की जा रही है, ताकि गड़बड़ी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह मिशन PSLV रॉकेट की 64वीं उड़ान थी। PSLV को दुनिया के सबसे भरोसेमंद लॉन्च वाहनों में गिना जाता है और इसके जरिए भारत चंद्रयान-1, मंगलयान और आदित्य-L1 जैसे ऐतिहासिक मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है। PSLV-C62 भारत का नौवां व्यावसायिक (कॉमर्शियल) अंतरिक्ष मिशन भी था, जिसे पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों के निर्माण और प्रक्षेपण के लिए अंजाम दिया गया।

यह प्रक्षेपण भारतीय निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार किसी भारतीय निजी कंपनी की PSLV मिशन में इतनी बड़ी भागीदारी रही। इस मिशन का संचालन न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने किया, जो ISRO की व्यावसायिक शाखा है।

मिशन में शामिल प्रमुख उपग्रहों में ‘अन्वेषा’ सैटेलाइट भी था, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। यह एक उन्नत इमेजिंग क्षमताओं वाला खुफिया उपग्रह है, जो सटीक निगरानी और मैपिंग के लिए तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह है कि यह जंगलों, झाड़ियों या बंकरों में छिपी गतिविधियों की भी स्पष्ट तस्वीरें लेने में सक्षम है।

इसके अलावा, MOI-1 नामक उपग्रह इस मिशन का सबसे अनोखा हिस्सा रहा। इसे भारत की पहली ऑर्बिटल AI इमेज लैब के रूप में देखा जा रहा है। हैदराबाद की स्टार्टअप कंपनियों टेक मी टू स्पेस और इऑन स्पेस लैब द्वारा विकसित यह सैटेलाइट एक तरह का ‘स्पेस क्लाउड प्लेटफॉर्म’ है, जहां उपयोगकर्ता सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट पर अपने प्रयोग और डेटा प्रोसेसिंग कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर के बाहर नमाज पढ़ रहा युवक हिरासत में

हालांकि तकनीकी गड़बड़ी के कारण मिशन अपने लक्ष्य तक पूरी तरह नहीं पहुंच सका, लेकिन ISRO का कहना है कि इस अनुभव से भविष्य के अभियानों को और अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने में मदद मिलेगी।

Tags: ISROPSLV-C62PSLV-C62 मिशन
Previous Post

PF Withdrawal By UPI: पीएफ अब इन यूपीआई ऐप्स से निकाल सकते

Next Post

IND vs NZ: विराट कोहली फैंस के इस रवैये से हुए नाराज 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
Next Post
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों हुआ डिएक्टिव?  - Panchayati Times

IND vs NZ: विराट कोहली फैंस के इस रवैये से हुए नाराज 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved