• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान अमेठी की जनता को संबोधित किया

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी पहुंच चुकी है। उन्होंने अमेठी की जनता को संबोधित करते हुए कहा की 'भारत जोड़ो यात्रा' में किसान, युवा, गरीब और छोटे व्यापारी हमारे पास आए और उन्होंने अपने दिल की बात मुझे बताई।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
19 February 2024
in भारत
0
राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान अमेठी की जनता को संबोधित किया
Share on FacebookShare on Twitter
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी पहुंच चुकी है। उन्होंने अमेठी की जनता को संबोधित करते हुए कहा की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में किसान, युवा, गरीब और छोटे व्यापारी हमारे पास आए और उन्होंने अपने दिल की बात मुझे बताई। किसी ने महंगाई की बात की, किसी ने बेरोजगारी की बात की तो किसी ने GST की शिकायत की। पहली यात्रा में मैं यहां से नहीं गुजरा, इसलिए अब मैं ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर अमेठी में आपके सामने हाजिर हूं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज देश के युवा मोबाइल फोन पर घंटों वीडियो देखते रहते हैं, एक दूसरे को वीडियो भेजते रहते हैं।लेकिन अडानी-अंबानी के बेटे मोबाइल में वीडियो नहीं देखते, वो अपने पैसे गिनते हैं। उसी तरह अमित शाह का बेटा जिसे बैट पकड़ना नहीं आता, आज हिंदुस्तान के क्रिकेट को चला रहा है। ये इस देश की सच्चाई है।
राहुल ने एकबार फिर मणिपुर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में आग लगी हुई है। वहां पर मोदी सरकार ने दो वर्गों के बीच लड़ाई करवा दी है। मणिपुर में लोगों को मारा गया है, घर जला दिए गए हैं। वहां पर सिविल वार जारी है। लेकिन आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर नहीं गए।
राहुल गांधी ने पेपर लीक का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेरे पास कई युवा आए, जिन्होंने मुझे बताया कि उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां जो भी परीक्षा होती है, उसका पेपर लीक हो जाता है। उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता, ये यहां की सच्चाई है।
राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए PM मोदी ने बड़ी-बड़ी दीवारें बनवा रखी हैं। देश का किसान MSP ही तो मांग रहा है। मोदी सरकार अरबपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ़ कर सकती है, लेकिन किसान को MSP नहीं दे सकती। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कहा दिया है- हम किसानों को MSP की लीगल गारंटी देंगे।
राहुल गांधी हमेशा आपके साथ रहेंगे: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अमेठी को पूरी दुनिया जानती है। हर देशवासी को अमेठी पर गर्व है। क्योंकि यह हम सबके प्यारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी की सेवा-साधना की धरती है। राहुल गांधी जी का अमेठी के साथ गहरा नाता है, वो आज भी आपके साथ हैं और हमेशा आपके साथ रहेंगे।
‘जय जवान: अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध’ : मल्लिकार्जुन खरगे
यह अभियान 1.5 लाख युवा पुरुषों और महिलाओं की दुर्दशा पर प्रकाश डालता है, जिन्हें कठोर चयन प्रक्रिया को पारित करने के बाद 2019 और 2022 के बीच एक नियमित भर्ती अभियान में हमारी 3 गौरवशाली सैन्य बलों – भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना में स्वीकार किया गया था, लेकिन उन्हें भर्ती से वंचित कर दिया गया, क्योंकि मोदी सरकार ने अचानक सशस्त्र बलों पर अग्निपथ योजना थोप दी।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से दो माँगे सामने रख रही है –
1. अग्निपथ योजना लागू होने पर 1.5 युवा पुरुषों और महिलाओं से क्रूरतापूर्वक छीनी गई नौकरियां वापस करें।
2. सैन्य बलों के लिए पिछली भर्ती प्रणाली को बहाल करें।
Tags: अमेठीभारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधी
Previous Post

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक हो गया ? जानें सच्चाई

Next Post

Rituraj Singh Died: नहीं रहे फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह, अस्पताल से घर लौटते समय हुई मौत

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत - Panchayati Times
भारत

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत

17 October 2026
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में - Panchayati Times
भारत

लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में

17 October 2026
Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

13 October 2026
Next Post
Rituraj Singh Died: नहीं रहे फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह, अस्पताल से घर लौटते समय हुई मौत

Rituraj Singh Died: नहीं रहे फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह, अस्पताल से घर लौटते समय हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (236)
  • खेल (595)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (302)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,839)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,157)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट - Panchayati Times

FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट

17 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved