Rahul Gandhi In Assam: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे।
जब से गौरव गोगोई ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला है, तब से यह पार्टी के शीर्ष नेताओं की असम की पहली यात्रा है। खड़गे और गांधी का स्वागत लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने पारंपरिक असमिया गमछा ‘गामोसा’ पहनाकर किया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जोरदार हमला बोला और उन्हें ‘राजा’ जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि बीजेपी नेता के लिए जेल दूर नहीं हो सकती। चायगांव में एक पार्टी बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा, ‘असम के मुख्यमंत्री खुद को राजा समझते हैं, लेकिन बहुत जल्द वे जेल में होंगे।’
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि असम के मुख्यमंत्री और उनका परिवार राज्य में भ्रष्टाचार के लिए जनता के प्रति जवाबदेह होगा। कांग्रेस उन्हें जेल नहीं भेजेगी, जनता भेजेगी,’
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, ‘राहुल गांधी यह conveniently भूल जाते हैं कि खुद उनके खिलाफ देशभर में कई आपराधिक मामलों में मुकदमे चल रहे हैं और वे भी जमानत पर बाहर हैं।’
राहुल गांधी ने असम के चायगांव, कामरूप में एक जमसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, ‘बिहार में उन्होंने नई वोटर लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है और उस वोटर लिस्ट में लाख-करोड़ों लोगों को वो हटा रहे हैं। वो गरीबों, मजदूरों, किसानों और कांग्रेस पार्टी और RJD के वोटर को हटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जल्द लॉन्च हो रहा देश का सबसे पतला कर्व्ड डिस्प्ले फोन, Vivo T4R 5G के फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश!
हम वहां पर आंदोलन कर रहे हैं और दवाब डाल रहे हैं मगर मैं सबको कहना चाहता हूं जो इन्होंने महाराष्ट्र में किया और जो ये बिहार में करने की कोशिश कर रहे हैं वो ये असम में भी करने की कोशिश करेंगे। ये आप सबकी और हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन्हें ये काम नहीं करने देंगे….बीजेपी और चुनाव आयोग आजकल एक साथ काम कर रहे हैं, चुनाव आयोग पूरे तरीके से बीजेपी और उनके नेताओं की बात सुन रहा है’।
बता दें कि, राहुल गांधी ने हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए नृत्य कर रहे बोडो नर्तकों से भी मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। दोनों नेता पहले कार्यक्रम के लिए हवाई अड्डे के पास एक होटल पहुंचे। खड़गे और राहुल गांधी ने होटल में राज्य कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ बैठक की।









