• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

आतंक की बची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आतंकी हमले को लेकर सख्त संदेश देते हुए कहा कि भारत की आत्मा पर हमला करने की दुस्साहसिक कोशिश करने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
24 April 2025
in भारत
0
नेहरू ने पहले देश बांटा फिर पानी: पीएम मोदी - Panchayati Times

पीएम मोदी

Share on FacebookShare on Twitter

पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम ने हालिया आतंकी हमले को लेकर सख्त संदेश देते हुए कहा कि भारत की आत्मा पर हमला करने की दुस्साहसिक कोशिश करने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आतंकी और उनके आका भारत की इच्छाशक्ति को कम आंकने की भूल कर रहे हैं। 140 करोड़ भारतवासी उनकी कमर तोड़ देंगे। आतंक की बची-खुची जमीन को भी अब मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है।”

सभा की शुरुआत में पीएम मोदी ने 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले में शहीद हुए देशवासियों को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा और सभी उपस्थित जनों से भी मौन धारण करने की अपील की।

आतंक की बची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: पीएम मोदी - Panchayati Times

बिहार को विकास की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने पंचायती राज दिवस पर बिहार को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। बिजली, रेल और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बिहार में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि “बिहार की धरती वह भूमि है, जहां से बापू ने सत्याग्रह का संदेश दिया था। जब तक गांव मजबूत नहीं होंगे, भारत का तेज विकास संभव नहीं। यही भावना पंचायती राज की नींव है।”

उन्होंने बताया कि बीते एक दशक में 2 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है और 5.5 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं, जिससे पंचायतें अब डिजिटल रूप से सशक्त हुई हैं।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना बिहार

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है, जिसने पंचायतों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया। आज हजारों की संख्या में गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े वर्ग की महिलाएं पंचायतों में नेतृत्व कर रही हैं। इसे उन्होंने “सच्चा सामाजिक न्याय और सामाजिक भागीदारी” बताया।

बिजली, रेल और आवास योजनाओं की लहर

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में बिजली वितरण को मजबूत करने के लिए 1,170 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत 5,030 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

रेल क्षेत्र में उन्होंने सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल और अन्य ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही सुपौल-पिपरा और हसनपुर-बिथान रेल लाइनों, छपरा और बगहा में दो रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन भी किया।

ग्रामीण महिलाओं को मिला सामुदायिक निवेश कोष

प्रधानमंत्री ने दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत बिहार के दो लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को 930 करोड़ रुपये का सामुदायिक निवेश कोष सौंपा।

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: क्रिकेट जगत ने जताया गहरा शोक

पीएमएवाई-ग्रामीण के तहत उन्होंने 15 लाख नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपा, जबकि 10 लाख लाभार्थियों को किस्तें वितरित की गईं। बिहार में 1 लाख ग्रामीण और 54,000 शहरी घरों के गृह प्रवेश का भी आयोजन हुआ, जिसमें उन्होंने कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं।

Previous Post

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और एक्शन, Pak का आधिकारिक X अकाउंट सस्पेंड

Next Post

पहलगाम हमले का नया वीडियो, हाथ में गन लिए पर्यटकों को घेर कर गोली मारी; चश्मदीद ने बताई एक-एक बात

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
Pahalgam Terror Attack: Terrorists were seen pointing guns at people and firing bullets at them in Pahalgam ground

पहलगाम हमले का नया वीडियो, हाथ में गन लिए पर्यटकों को घेर कर गोली मारी; चश्मदीद ने बताई एक-एक बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved